DC vs MI, WPL 2025 13th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 124 रनों का टारगेट, जेस जोनासेन और मिन्नू मणि ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम का आगाज रहा और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 35 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
Delhi Capitals (WPL) vs Mumbai Indians (WPL), Womens Premier League 2025 13th Match Scorecard: महिला प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का 13वां मुकाबला आज यानी 28 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स महिला क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला जा रहा हैं. पिछले तीन लगातार जीत के बाद मुंबई इंडियंस अब महिला प्रीमियर लीग के पिछले दो सीजन की उपविजेता दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ने के लिए तैयार है. मुंबई इंडियंस महिलाओं (MI-W) के लिए यह सीजन का पांचवां मैच होगा, जबकि दिल्ली कैपिटल्स महिलाओं (DC-W) के लिए यह छठा मुकाबला रहेगा. फिलहाल दोनों टीमों के छह-छह अंक हैं, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन आगे निकलता है. इस बार भी दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई मेग लैनिंग (Meg Lanning) कर रहीं हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के कंधों पर हैं. DC vs MI, WPL 2025 13th Match Live Toss And Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला, यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड:
An excellent bowling performance Delhi Capitals restrict Mumbai Indians to 123 runs.
📸: WPL#JessJonassen #MinnuMani #HarmanpreetKaur #HayleyMatthews #NatSciverBrunt #DCvMI #DCvsMI #WPL2025 #WPL #Cricket #SBM pic.twitter.com/IFHPsbueuF
— SBM Cricket (@Sbettingmarkets) February 28, 2025
इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम का आगाज रहा और दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 35 रन बोर्ड पर जड़ दिए.
मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 123 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की तरफ से सलामी बल्लेबाज हेले मैथ्यूज और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा 22-22 रनों की शानदार पारी खेली. सलामी बल्लेबाज हेले मैथ्यूज और कप्तान हरमनप्रीत कौर के अलावा नट साइवर-ब्रंट ने 18 रन बनाए.
दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को स्टार तेज गेंदबाज शिखा पांडे ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से जेस जोनासेन और मिन्नू मणि ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट अपने नाम किए. जेस जोनासेन और मिन्नू मणि के अलावा शिखा पांडे और एनाबेल सदरलैंड ने एक-एक विकेट चटकाए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 124 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर दो अंक हासिल कर चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी: 123/9, 20 ओवर (हेले मैथ्यूज 22 रन, यास्तिका भाटिया 11 रन, नट साइवर-ब्रंट 18 रन, हरमनप्रीत कौर 22 रन, अमेलिया केर 17 रन, अमनजोत कौर 17 रन, सजीवन सजना 5 रन, जी कमलिनी 1 रन, संस्कृति गुप्ता 3 रन, और जिंतिमनी कलिता 0 रन.)
दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी: (शिखा पांडे 1 विकेट, एनाबेल सदरलैंड 1 विकेट, जेस जोनासेन 3 विकेट, मिन्नू मणि 3 विकेट).
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2025 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

