DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 18 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 71 रन तक लेकर गए.

सूर्यकुमार यादव (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Delhi Capitals vs Mumbai Indians, TATA Indian Premier League 2026 8th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का आठवां मुकाबला आज यानी 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स की टीम अपने पहले मुकाबले में जीत के बाद वापसी करना चाहेगी. वहीं, मुंबई इंडियंस ने भी अपने पहले मैच में जीत दर्ज की थी और वह अपने जीत के सिलसिले को जारी रखना चाहेगी. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला हैं. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई अक्षर पटेल (Axar Patel) कर रहे हैं. जबकि, मुंबई इंडियंस की कमान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के आठवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स का सामना मुंबई इंडियंस से हो रहा है. पिछले आईपीएल सीजन में दोनों टीमों के बीच खेले गए दोनों मुकाबलों में मुंबई इंडियंस ने जीत दर्ज की थी. आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था, जहां मुंबई इंडियंस ने 180 रन का स्कोर डिफेंड करते हुए 59 रन से जीत हासिल की थी. दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी.

आईपीएल इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अब तक 37 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें मुंबई इंडियंस ने 21 मैच जीते हैं, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 16 मुकाबलों में जीत मिली है. हालांकि, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को हल्की बढ़त हासिल है, जहां टीम ने 13 में से 7 मुकाबले जीते हैं.

चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Chennai Super Kings Cricket Team vs Punjab Kings Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 18 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 71 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 162 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की तरफ से सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 51 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों पर तीन चौके और दो छक्के लगाए. सूर्यकुमार यादव के अलावा रोहित शर्मा ने 35 रन बनाए.

दूसरी तरफ, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को मुकेश कुमार ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. मुकेश कुमार के अलावा अक्षर पटेल, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने एक-एक विकेट चटकाए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 163 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी: 162/6, 20 ओवर (रोहित शर्मा 35 रन, रयान रिकेलटन 9 रन, तिलक वर्मा 0 रन, सूर्यकुमार यादव 51 रन, शेरफेन रदरफोर्ड 5 रन, नमन धीर 28 रन, मिशेल सेंटनर नाबाद 18 रन और कॉर्बिन बॉश नाबाद 11 रन.)

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी: (मुकेश कुमार 2 विकेट, अक्षर पटेल 1 विकेट, विप्रज निगम 1 विकेट, लुंगी एनगिडी 1 विकेट और टी नटराजन 1 विकेट).

नोट: दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम बनाम मुंबई इंडियंस क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड