DC vs GT, IPL 2025 60th Match 1st Inning Scorecard: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को दिया 200 रनों का टारगेट, केएल राहुल ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 16 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 100 रन के पार लेकर गए.
Delhi Capitals vs Gujarat Titans, TATA IPL 2025 60th Match 1st Inning Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2025) के 18वें संस्करण में आज फैंस के लिए एक कांटे की टक्कर की तैयार है. आज यानी 18 मई को टूर्नामेंट का 60वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली (Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जा रहा हैं. इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने मिला जुला प्रदर्शन किया हैं. अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने 11 मैचों में महज छह जीते हैं और चार हारे हैं. 12 अंकों के साथ दिल्ली कैपिटल्स की टीम अंक तालिका में पांचवें पायदान पर है. दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की स्थिति अच्छी है. इस सीजन में गुजरात टाइटंस की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) कर रहे हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के कंधों पर हैं. शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम अंक तालिका में फिलहाल दूसरे स्थान पर है. यह भी पढ़ें: KL Rahul New Milestone: केएल राहुल के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, इस मामले में विराट कोहली को छोड़ सकते हैं पीछे; यहां देखें आकंड़ें
दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क बचे हुए सीजन से बाहर हो गए हैं. मिचेल स्टार्क की जगह पर टीम में शामिल किए गए मुस्तफिजुर रहमान को मौका मिल सकता है. उनके साथ-साथ टी नटराजन दूसरे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हो सकते हैं. गुजरात टाइटंस के पास जोस बटलर और कगिसो रबाडा जैसे धुरंधर खिलाड़ी सिर्फ लीग स्टेज तक उपलब्ध हैं. ये दोनों खिलाड़ी बचे हुए मैचों में अपनी उपयोगिता साबित करना चाहेंगे. गुजरात टाइटंस की टीम शुभमन गिल और साई सुदर्शन से अच्छी शुरुआत की उम्मीद करेगी.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के मैच का स्कोरकार्ड
KL Rahul's unbeaten ton helps DC post a strong total of 199/3 in Delhi against Gujarat Titans 💙🔥
Can DC defend this total and stay alive in the tournament? 🎯#IPL2025 #KLRahul #DCvGT #Sportskeeda pic.twitter.com/f3tCysiRGM
— Sportskeeda (@Sportskeeda) May 18, 2025
इस रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 16 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 100 रन के पार लेकर गए.
पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 199 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने सबसे ज्यादा नाबाद 112 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान केएल राहुल ने 65 गेंदों पर 14 चौके और चार छक्के लगाए. केएल राहुल के अलावा अभिषेक पोरेल ने 30 रन बनाए.
दूसरी तरफ, गुजरात टाइटंस की टीम को अरशद खान ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. गुजरात टाइटंस की ओर से अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर और प्रसीद कृष्ण ने सबसे ज्यादा एक-एक विकेट अपने नाम किए. अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर और प्रसीद कृष्ण के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला. गुजरात टाइटंस की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 200 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर टूर्नामेंट में दो पॉइंट्स हासिल करना चाहेगी.
पहली पारी का स्कोरकार्ड:
दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी: 199/3, 20 ओवर (फाफ डु प्लेसिस 5 रन, केएल राहुल नाबाद 112 रन, अभिषेक पोरेल 30 रन, अक्षर पटेल 25 रन और ट्रिस्टन स्टब्स नाबाद 21 रन.)
गुजरात टाइटंस की गेंदबाजी: (अरशद खान 1 विकेट, रविश्रीनिवासन साई किशोर 1 विकेट और प्रसीद कृष्ण 1 विकेट).
(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2025 09:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

