DC vs CSK, IPL 2023 Match 67: दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 28 मैच खेले गए हैं. इस दौरान 18 मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी हैं. 10 मैच दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नाम किए हैं. दोनों टीमों के बीच इस सीजन यह दूसरा मुकाबला है. पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रन से जीत मिली थी.
मुंबई: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) 2023 का 67वां मुकाबला आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला दिल्ली (Delhi) के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम ( Arun Jaitley Stadium) में दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा. यह दोनों टीमों के बीच इस सीज़न की दूसरी भिंड़त होगी. दोनों टीमों के बीच आज रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये करो या मरो का मुकाबला होगा. इस मैच के ज़रिए दोनों टीमें अपना आखिरी मुकाबला खेलेंगी. चेन्नई सुपर किंग्स अब तक 7 और दिल्ली कैपिटल्स 5 मैच जीत चुकी है.
इस टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स 13 मैच खेल चुकी है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने भी 13 मैच खेले हैं. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स 7 मुकाबलों में जीत हासिल कर प्वाइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स केवल 5 जीत जीत हासिल कर प्वाइंट्स टेबल में सबसे नीचे यानी नौवें स्थान पर मौजूद है. DC vs CSK, IPL 2023 Match 67 Live Streaming: आज होगा दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देखें मैच
हेड टू हेड आंकड़ें
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 28 मैच खेले गए हैं. इस दौरान 18 मुकाबलों में चेन्नई सुपर किंग्स ने बाजी मारी हैं. 10 मैच दिल्ली कैपिटल्स ने अपने नाम किए हैं. दोनों टीमों के बीच इस सीजन यह दूसरा मुकाबला है. पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 27 रन से जीत मिली थी.
इन खिलाड़ियों पर होगी सबकी नजर
रुतुराज गायकवाड़
रुतुराज गायकवाड़ चेन्नई टीम के सलामी बल्लेबाज है. अभी तक 13 मैचों में 425 रन बना चुके हैं. रुतुराज गायकवाड़ ने अभी तक 2 अर्धशतक लगाए हैं. इस मैच में भी रुतुराज गायकवाड़ बड़ा स्कोर कर सकते हैं.
रवींद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा चेन्नई टीम के अनुभवी ऑफ स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर है. जडेजा अभी तक इस टूर्नामेंट में 16 विकेट ले चुके हैं और 133 रन बनाए हैं. इस मैच में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.
डेवोन कॉनवे
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के सलामी बल्लेबाज है. डेवोन कॉनवे अभी तक इस टूर्नामेंट में 13 मैचों में 498 रन बना चुके हैं. डेवोन कॉनवे ने पिछले 3 मुकाबलों में लगातार अर्धशतक लगाए हैं.
डेविड वार्नर
दिल्ली कैपिटल्स टीम के कप्तान डेविड वार्नर अभी तक इस टूर्नामेंट में 430 रन बना चुके हैं. डेविड वार्नर ने 13 मैचों में से 5 अर्धशतक लगाए हैं. इस मैच में भी ये अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.
मिचेल मार्श
दिल्ली कैपिटल्स की टीम के तरफ से अभी तक मिचेल मार्श शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 विकेट ले चुके हैं और 128 रन भी बनाए हैं. इस मैच में भी मिचेल मार्श से टीम को काफी उम्मीदें हैं.
फिलिप साल्ट
दिल्ली कैपिटल्स टीम के सलामी बल्लेबाज है. फिलिप साल्ट अभी तक 8 मैचों में 215 रन बना चुके हैं. पिछला मैच जिताने में फिलिप साल्ट ने अहम भूमिका निभाई है. इस मैच में भी टीम को फिलिप साल्ट से अच्छी शुरुआत की उम्मीद है.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर:
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), रेली रोसौव, सरफराज खान, यश ढुल, अक्षर पटेल, अमन खान, कुलदीप यादव, एनरिच नार्जे, इशांत शर्मा, खलील अहमद.
चेन्नई सुपर किंग्स: डेवन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, शिवम दूबे, अंबाती रायडू, मोईन अली, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश ठीकशाना, मथीशा पथिराना.