हैदराबाद टेस्ट: वेस्टइंडीज की टीम दूसरी पारी में भी लड़खड़ाई, 76 रनों पर 6 विकेट गवाएं

अपने स्पिन गेंदबाजों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को बैकफुट पर धकेल दिया.

टीम इंडिया (Photo Credit-PTI)

हैदराबाद: अपने स्पिन गेंदबाजों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने यहां जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को बैकफुट पर धकेल दिया. राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में वेस्टइंडीज अपनी दूसरी पारी में छह विकेट खोकर कुल 76 रन बना पाई है. कप्तान जेसन होल्डर (4) और सुनील एंब्रिस (20) नाबाद हैं.

अजिंक्य रहाणे (80), ऋषभ पंत (92) और पृथ्वी शॉ (70) की शानदार पारियों के दम पर भारत ने रविवार को अपनी पहली पारी में 367 रन बनाए. इसके साथ पहले सत्र का समापन भी हुआ. इसके बाद, अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी वेस्टइंडीज ने दूसरे सत्र में ही अपने छह विकेट गंवा दिए. पहले ओवर की दूसरी गेंद में ही उमेश यादव ने मेहमान टीम को पहला झटका दिया.

क्रैग ब्राथवेट खाता खोले बिना ही उमेश की गेंद पर विकेट के पीछे खड़े पंत के हाथों लपके गए. इसके बाद, रविचंद्रन अश्विन ने कीरन पोवेल को भी खाता खोलने का मौका दिए बगैर रहाणे के हाथों कैच आउट करा पवेलियन भेजा.

शाई होप (28) ने इसके बाद शिमरोन हेटमेर (17) के साथ तीसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े और टीम को 45 के स्कोर तक पहुंचाया. इसी स्कोर पर वेस्टइंडीज ने शिमरोन के रूप में अपना तीसरा विकेट भी गिरा दिया. हेटमेर को कुलदीप यादव ने चेतेश्वर पुजारा के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन की राह दिखाई.

रवींद्र जडेजा ने इसके बाद 45 के कुलयोग पर ही होप को भी पवेलियन भेज दिया. वह रहाणे के हाथों लपके गए. बैकफुट पर पहुंच चुकी वेस्टइंडीज की पारी को आगे बढ़ाने उतरे सुनील और रोस्टन चेस (6) ने 23 रन ही जोड़े थे कि उमेश ने चेस को बोल्ड कर मेहमान टीम का पांचवा विकेट भी गिरा दिया.

इसके बाद मैदान पर उतरे शेन डोवरिक ठीक से मैदान पर बल्ला जमा भी नहीं पाए थे कि उन्हें खाता खोलने का मौका दिए बगैर उमेश ने वापस पवेलियन भेज दिया. कप्तान होल्डर ने इसके बाद एंब्रिस के साथ चायकाल तक बिना कोई और नुकसान किए टीम का स्कोर 76 रनों तक पहुंचाया. इस पारी में उमेश ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए, वहीं अश्विन, कुलदीप और जडेजा को एक-एक सफलता मिली.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी