Daughters Day 2020: डॉटर्स डे पर CSK ने धोनी और उनकी बेटी जीवा की शेयर की क्यूट तस्वीर

जिस तरह से देश में सभी माताओं के सम्मान में मदर्स डे, पिता के सम्मान में फादर्स डे और बच्चों को खास होने का एहसास दिलाने के लिए चिल्ड्रेन्स डे मनाया जाता है, ठीक उसी तरह बेटियों के प्रति प्यार-सम्मान जाहिर करने के साथ उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए राष्ट्रीय बेटी दिवस मनाया जाता है.

महेंद्र सिंह धोनी (Photo Credits: IANS)

Daughters Day 2020: आज (27 सितंबर) का दिन देश की सभी बेटियों के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज राष्ट्रीय बेटी दिवस (National Daughter's Day) मनाया जा रहा है. दरअसल, जिस तरह से देश में सभी माताओं के सम्मान में मदर्स डे (Mothers Day), पिता के सम्मान में फादर्स डे (Fathers Day) और बच्चों को खास होने का एहसास दिलाने के लिए चिल्ड्रेन्स डे (Children's Day) मनाया जाता है, ठीक उसी तरह बेटियों (Daughters) के प्रति प्यार-सम्मान जाहिर करने के साथ उन्हें स्पेशल फील कराने के लिए राष्ट्रीय बेटी दिवस मनाया जाता है. हर साल राष्ट्रीय बेटी दिवस सितंबर महीने के चौथे रविवार को मनाया जाता है. बेटी दिवस का यह खास दिन देश की सभी बेटियों के प्रति सम्मान जाहिर करता है और उनके अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करता है.

राष्ट्रीय बेटी दिवस के इस खास मौके पर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) की टीम ने उनकी और उनकी बेटी की एक तस्वीर ट्वीटर पर शेयर की है. इस तस्वीर में धोनी अपनी बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) को गोद में लिए बैठे हुए नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें- CSK vs DC 7th IPL Match 2020: मैदान में उतरते ही महेंद्र सिंह धोनी ने की सुरेश रैना के इस खास रिकॉर्ड की बराबरी

बता दें कि धोनी मौजूदा समय में इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) के 13वें सीजन के लिए अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के साथ संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में हैं. चेन्नई का आईपीएल 2020 में अगला मुकाबला 2 अक्टूबर को सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के साथ है.

आईपीएल 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स के प्रदर्शन के बारे में बात करें तो धोनी की टीम ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से शिकस्त देने में कामयाब रही थी, लेकिन उसके बाद धोनी सेना को अपने दुसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाफ 16 और तीसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के खिलाफ 44 रन से शिकस्त खानी पड़ी है.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड