CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

पंजाब किंग्स की टीम को जेवियर बार्टलेट ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पंजाब किंग्स की ओर से विजयकुमार विशाक ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. विजयकुमार विशाक के अलावा जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल और मार्को जानसन ने एक-एक विकेट चटकाए. पंजाब किंग्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 210 रन बनाने थे.

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Chennai Super Kings vs Punjab Kings, TATA Indian Premier League 2026 7th Match Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का सातवां मुकाबला आज यानी 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स (CSK vs PBKS) के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स की टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही पंजाब किंग्स की टीम ने इस टूर्नामेंट में अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली हैं. इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की अगुवाई ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) कर रहे हैं. जबकि, पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: GT vs RR, IPL 2026 9th Match Stats And Preview: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर अपनी विजयी रथ जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Chennai Super Kings Cricket Team vs Punjab Kings Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 14 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 110 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 209 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आयुष म्हात्रे ने सबसे ज्यादा 73 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान आयुष म्हात्रे ने महज 43 गेंदों पर छह चौके और पांच छक्के लगाए. आयुष म्हात्रे के अलावा शिवम दुबे ने नाबाद 45 रन बनाए.

दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स की टीम को जेवियर बार्टलेट ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. पंजाब किंग्स की ओर से विजयकुमार विशाक ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. विजयकुमार विशाक के अलावा जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल और मार्को जानसन ने एक-एक विकेट चटकाए. पंजाब किंग्स की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 210 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम का आगाज भी धमाकेदार रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बोर्ड पर जड़ दिए. पंजाब किंग्स की टीम ने महज 18.4 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 50 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान श्रेयस अय्यर ने महज 29 गेंदों पर चार चौके और तीन छक्के लगाए. श्रेयस अय्यर के अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 43 रन बटोरे.

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को मैट हेनरी ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से मैट हेनरी और अंशुल कंबोज ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट अपने नाम किए. मैट हेनरी और अंशुल कंबोज के अलावा किसी भी गेंदबाज को विकेट नहीं मिला.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी: 209/5, 20 ओवर (संजू सैमसन 7 रन, रुतुराज गायकवाड़ 28 रन, आयुष म्हात्रे 73 रन, शिवम दुबे नाबाद 45 रन, कार्तिक शर्मा 1 रन, सरफराज खान 32 रन और प्रशांत वीर नाबाद 6 रन.)

पंजाब किंग्स की गेंदबाजी: (जेवियर बार्टलेट 1 विकेट, युजवेंद्र चहल 1 विकेट, विजयकुमार विशाक 2 विकेट और मार्को जानसन 1 विकेट).

दूसरी पारी का स्कोरकार्ड:

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी: 210, 18.4 ओवर (प्रियांश आर्या 39 रन, प्रभसिमरन सिंह 43 रन, कूपर कोनोली 36 रन, श्रेयस अय्यर 50 रन, नेहल वढेरा 10 रन, शशांक सिंह नाबाद 14 रन और मार्कस स्टोइनिस नाबाद 9 रन.)

चेन्नई सुपर किंग्स की गेंदबाजी: (अंशुल कंबोज 2 विकेट और मैट हेनरी 2 विकेट).

नोट: चेन्नई सुपर किंग्स क्रिकेट टीम बनाम पंजाब किंग्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, 3rd T20I Match Scorecard: हरारे में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 35 रनों से रौंदा, 3-0 से सीरीज में किया क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, 3rd T20I Match Scorecard: हरारे में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, 3rd T20I Match Live Score Update: हरारे में टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: हरारे में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड