CSK vs KKR, IPL 2021 Final Live Cricket Streaming Online: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेले जानें वाले फाइनल मुकाबले को ऐसे देखें लाइव

क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चूका है. इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का फाइनल मुकाबला शुक्रवार यानी आज तीन बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स और दो बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच दुबई स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.

चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: PTI)

अबू धाबी , 15 अक्टूबर: क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चूका है. इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) का फाइनल मुकाबला शुक्रवार यानी आज तीन बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और दो बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर चुकी कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. इस रोमांचक मुकाबले में टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान में शाम सात बजे आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानी शाम 7.30 बजे से किया जाएगा.

फाइनल मुकाबले में सीएसके की कमान जहां भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के हाथों में है, वहीं केकेआर की अगुवाई इंग्लैंड क्रिकेट टीम के अनुभवी कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) कर रहे हैं. देश में फाइनल मुकाबले को क्रिकेट प्रेमी स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) पर देख सकते हैं, वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) ऐप पर देखने को मिलेगी.

यह भी पढ़ें- IPL 2021, Final CSK vs KKR: केकेआर के खिलाफ फाइनल मुकाबले में MS Dhoni रच सकते है इतिहास, बतौर कप्तान बना देंगे नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

बता दें आईपीएल इतिहास में अबतक चेन्नई और कोलकाता की टीम 27 बार आमने-सामने हुई है. इस दौरान सीएसके का पलड़ा केकेआर के खिलाफ भारी रहा है. सीएसके की टीम ने कोलकाता के खिलाफ जहां 17 मुकाबले जीते हैं, वहीं केकेआर की टीम ने चेन्नई के खिलाफ नौ बार बाजी मारी है.

यूएई में कोलकाता और चेन्नई की टीम अबतक तीन बार आमने-सामने हुई है. इस दौरान सीएसके की टीम ने केकेआर को दो बार शिकस्त दी है, वहीं केकेआर सीएसके को एक बार शिकस्त देने में कामयाब हुई है.

यह भी पढ़ें- IPL 2021, Final CSK vs KKR: केकेआर के खिलाफ फाइनल मुकाबले में इस मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान में उतर सकती है 'CSK आर्मी'

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: ऋतुराज गायकवाड़, फाफ डु प्लेसी, मोईन अली, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जोश हेजलवुड.

कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती और प्रसिद्ध कृष्णा.

Share Now

संबंधित खबरें

Zaheer Khan CSK Head Coach: चेन्नई सुपर किंग्स ने जहीर खान को बनाया नया हेड कोच; स्टीफन फ्लेमिंग के 18 साल के सुनहरे युग के बाद 'येलो आर्मी' में बड़ा बदलाव

Air India Express Action: 35 मिनट की देरी पड़ी भारी; ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट की डेडलाइन चूकने पर 4 पायलटों समेत 8 क्रू मेंबर्स 3 महीने के लिए सस्पेंड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड