आईपीएल 2019: कोलकाता ने चेन्नई को जीत के लिए 109 रन का लक्ष्य दिया

रसेल कोलकाता के सर्वोच्च स्कोरर रहे। उन्होंने 44 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 50 रनों की पारी खेली। दिनेश कार्तिक ने 19, रॉबिन उथप्पा ने 11 रन बनाए।

CSK vs KKR (Photo Credits: IANS)

चेन्नई. चेन्नई सुपर किंग्स ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 20 ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर महज 108 रनों पर ही सीमित कर दिया। कोलकाता के बल्लेबाज शुरू से ही रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। उसके स्टार खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने उसे 100 के पार पहुंचाया।

रसेल कोलकाता के सर्वोच्च स्कोरर रहे। उन्होंने 44 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 50 रनों की पारी खेली।

दिनेश कार्तिक ने 19, रॉबिन उथप्पा ने 11 रन बनाए। इन तीनों के अलावा कोलकाता का कोई और बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

चेन्नई के लिए दीपक चाहर ने तीन, हरभजन सिंह और इमरान ताहिर ने दो-दो, रवींद्र जडेजा ने एक विकेट लिया।

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया, दर्ज किया सीजन की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Scorecard: चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने जड़ा इस सीजन का पहला शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Toss And Scorecard: एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड