CSK Squad for IPL 2021: जानिए चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल ऑक्शन से पहले किन खिलाड़ियों को किया रिटेन और किसे किया रिलीज, देखें पूरी लिस्ट

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने सुरेश रैना सहित कई खिलाड़ियों को रिटेन किया है. जबकि कुछ खिलाडियों को टीम ने रिलीज कर दिया है. सीएसके ने साफ कर दिया है कि वह महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में एक बार फिर मैदान में उतरेगी. सीएसके ने सुरेश रैना को रिटेन किया है. पहले ऐसी खबरें थी कि टीम उन्हें रिलीज कर सकती है. हालांकि सीएसके द्वारा रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की घोषणा के बाद रैना को लेकर आ रही तमाम ख़बरों पर विराम लग गया.

चेन्नई सुपर किंग्स (Photo Credits: Twitter/ IPL)

नई दिल्ली, 20 जनवरी 2021. इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के पहले चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने सुरेश रैना (Suresh Raina) सहित कई खिलाड़ियों को रिटेन किया है. जबकि कुछ खिलाडियों को टीम ने रिलीज कर दिया है. सीएसके (CSK) ने साफ कर दिया है कि वह महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में एक बार फिर मैदान में उतरेगी. सीएसके ने सुरेश रैना को रिटेन किया है. पहले ऐसी खबरें थी कि टीम उन्हें रिलीज कर सकती है. हालांकि सीएसके द्वारा रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की घोषणा के बाद रैना को लेकर आ रही तमाम खबरों पर विराम लग गया.

बता दें कि पिछले सीजन में सुरेश रैना ने निजी कारणों का हवाला देते हुए आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया था. चेन्नई द्वारा रिटेन किये गए खिलाड़ियों में एमएस धोनी, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एन जगदीशन, फॉफ डुप्लेसिस, रितुराज गायकवाड़, सैम कुर्रन, रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, मिचेल सैंटनर, जोस हेडलवुड, करण शर्मा, शार्दुल ठाकुर, के एम आसिफ, इमरान ताहिर, दीपक चाहर, , लुंगी नगीडी शामिल हैं. यह भी पढ़ें-IPL 2021: चेन्नई सुपर किंग्स ने सुरेश रैना को किया रिटेन, आईपीएल ऑक्शन से पहले CSK ने लिया फैसला

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा आईपीएल 2021 सीजन के लिए जिन खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है उसमें केदार जाधव, मोनू सिंह, मुरली विजय, पीयूष चावला, शेन वाटसन सहित हरभजन सिंह शामिल हैं. ऐसा माना जा रहा है कि टीम ने खराब प्रदर्शन के चलते इन खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है. ऐसे में ये खिलाड़ी अब आईपीएल 2021 की नीलामी में हिस्सा ले सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड