CSK Fans Sleeping at Railway Station: बारिश के कारण रद्द हुआ चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटन्स के बीच होनेवाला मैच, स्टेशन पर दिखे फैन्स
स्टेशन पर सोते हुए फैन्स (Photo: Twitter)

सीएसके के बहुत सारे फैन्स के लिए, आईपीएल 2023 का फाइनल मैच निराशाजनक साबित हुआ क्योंकि रविवार को जीटी और सीएसके के बीच होनेवाला मेगा फिनाले मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. अहमदाबाद स्टेडियम में पानी भरने से मैच रद्द हो गया. इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के फैन्स रेलवे स्टेशन पर सोते हुए दिखाई दिए. उनके सोने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. कई फैन्स ने रविवार को अपनी वापसी की टिकट बुक कर ली थी, जबकि अन्य ने अपने फेवरेट क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए सोमवार को भी इंतजार करने का फैसला किया.

देखें तस्वीरें:

रेलवे स्टेशन पर सोते हुए CSK के फैंस की तस्वीरें वायरल..