फैन को धमकाना इस बल्लेबाज को पड़ा भारी, लगा 6 महीने का बैन

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सोशल मीडिया पर फैन को धमकाने और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में बल्लेबाज सब्बीर रहमान पर शनिवार को छह महीने का प्रतिबंध लगा दिया. बीसीबी के इस प्रतिबन्ध के चलते सब्बीर रहमान अब 6 महीने तक घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का हिस्सा नहीं रहेंगे.

Photo Credit: IANS

नई दिल्ली: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने सोशल मीडिया पर फैन को धमकाने और उनके खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में बल्लेबाज सब्बीर रहमान पर शनिवार को छह महीने का प्रतिबंध लगा दिया. बीसीबी के इस प्रतिबन्ध के चलते सब्बीर रहमान अब 6 महीने तक घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का हिस्सा नहीं रहेंगे. सब्बीर और मोसादिक हुसैन मामले की सुनवाई के दौरान बीसीबी द्वारा यह 6 महीने के प्रतिबन्ध का यह फैसला लिया गया. सब्बीर और मोसादिक हुसैन सुनवाई के लिए बोर्ड की अनुशासन समिति के समक्ष पेश हुए थे, हालांकि मामले में हुसैन पर समिति द्वारा अभी तक कोई फैसला नही लिया गया है.

सब्बीर पर इसलिए प्रतिबंध लगाया गया है क्योंकि पहले भी उनके खिलाफ कई तरह की शिकायतें आ चुकी थी. बोर्ड ने सब्बीर के खिलाफ मिली शिकायतों को लेकर उन्हें चेतावनी भी जारी की थी.

सानिया मिर्ज़ा से भी कर चुके हैं बदतमीजी 

बांग्‍लादेशी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सब्बीर द्वारा भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्ज़ा से बदतमीजी की खबर भी सामने आई है. शब्बीर ने 4 साल पहले बांग्‍लादेश में भारत की टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से बदतमीजी की थी. सानिया के शौहर और पाकिस्‍तानी क्रिकेटर शोएब मलिक तब यहां एक टूर्नामेंट खेलने आए थे. सानिया उनके साथ आई थीं. रिपोर्ट्स के अनुसार, मलिक ने क्रिकेट कमिटी ऑफ ढाका के सामने एक आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई थी.

मैच के दौरान की फैन की जमकर पिटाई 

पिछले साल दिसंबर में सब्बीर रहमान पर एक मैच के दौरान क्रिकेट फैन की जमकर पिटाई का भी आरोप लगा था. यह मामला राजशाही डिविजनल नेशनल क्रिकेट लीग के मैच के दौरान सामने आया था. पारी में ब्रेक के दौरान एक लड़के ने सब्बीर की तरफ देखकर शोर मचाया. सब्बीर ने मैच के बीच में बाहर जाने के लिए अंपायर से इजाजत मांगी जो उन्हें दे दी गई. इसके बाद वो लड़के को मारने के लिए साइट स्क्रीन के पीछे गए.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट