WCL 2024 Live Streaming: 3 जुलाई से वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स में लगेगा क्रिकेट के दिग्गजों का मेला, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव मैच का प्रसारण
भारत में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 का टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एसडी और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी चैनल टीवी पर मैचों का सीधा प्रसारण करेंगे, जबकि वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप या वेबसाइट पर 69 रुपये के किफायती टूर पास पर उपलब्ध होगी.
World Championship of Legends 2024 Live Telecast: 3 जुलाई से 13 जुलाई तक कई दिग्गज क्रिकेटर फिर से क्रिकेट के मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं, वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के पहले सीजन में हिस्सा लेने वाले हैं. यूनाइटेड किंगडम में 10 दिनों तक चलेगी. प्रतिष्ठित ट्रॉफी के लिए छह टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी. सभी मैच टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. डब्ल्यूसीएल सीजन 1 छह टीमें भारत चैंपियन, पाकिस्तान चैंपियन, इंग्लैंड चैंपियन, ऑस्ट्रेलिया चैंपियन, दक्षिण अफ्रीका चैंपियन और वेस्टइंडीज चैंपियन हिस्सा लगेंगे. ये सभी टीमें राउंड-रॉबिन चरण में एक बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी क्योंकि उन्हें एक ही ग्रुप में रखा गया है. यह भी पढ़ें: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लीजेंड्स में दिखेंगे युवराज, रैना, आफरीदी और गेल सहित बड़े सितारे, तीन जुलाई से होगी शुरुवात
ग्रुप चरण के बाद शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. फिर दो फाइनलिस्ट 13 जुलाई को एक-दूसरे से भिड़ेंगी. टूर्नामेंट में कुल 18 मैच खेले जाएंगे. इन मुकाबले का प्रसारण संबंधित जानकारी के लिए नीचें स्क्रॉल करे.
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के मुकाबले कब और कहां खेले जाएंगे?
3 जुलाई से 13 जुलाई तक लीग इंग्लैंड के दो वेन्यू बर्मिंघम के एजबेस्टन और नॉर्थहैम्पटन के काउंटी ग्राउंड में आयोजित की जाएगी. पहले 10 मैच एजबेस्टन में होंगे, जबकि काउंटी क्रिकेट ग्राउंड में अगले सात गेम, जिनमें दो सेमीफाइनल शामिल में खेले जाएंगे. वही फाइनल वापस बर्मिंघम में होगा. सभी मैच भारतीय समयनुसार(IST) शाम 5:30 बजे और रात 10:30 बजे से खेले जाएंगे. यह भी पढ़ें: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के पहले सीजन के कार्यक्रम का ऐलान, 6 देशों के दिग्गजों की टीमें लेगी हिस्सा, यहां देखें फुल शेड्यूल
भारत में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 का टेलीकास्ट कहां देखें?
भारत में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 का टीवी प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है. टूर्नामेंट का टेलीकास्ट टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एसडी और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी चैनल मैचों पर सीधा प्रसारण करेंगे, जहां फैंस मैच का लुफ्त उठा सकते है.
भारत में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 का स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
भारत में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2024 का स्ट्रीमिंग अधिकार FanCode App के पास है. जो वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप या वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगी, लेकिन टूर्नामेंट की लुफ्त उठाने के लिए फैंस को 69 रुपये के किफायती टूर पास लेना होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2024 11:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

