CCL 2024 Live Streaming: सीसीएल में क्रिकेट फील्ड पर चौकें- छक्के लगाते नजर आएंगे आपके फिल्मी सितारे, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का लाइव प्रसारण
सीसीएल सीज़न 10 का प्रसारण अधिकार Viacom18 के पास है. फैंस जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग का भी आनंद ले सकते हैं.
CCL 2024 Live Telecast: सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL) एक अनोखा टूर्नामेंट जिसमे एंटरटेनमेंट जगत की चकाचौंध और ग्लैमर को क्रिकेट के जुनून और उत्साह के साथ जोड़ता है. लीग में भारत के 7 क्षेत्रीय फिल्म इंडस्ट्री जैसे बॉलीवुड, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और बंगाली का प्रतिनिधित्व करने वाली टीमें शामिल हैं. सीसीएल के 10वें संस्करण में सात टीमें मुंबई हीरोज, बंगाल टाइगर्स, कर्नाटक बुलडोजर्स, भोजपुरी दबंग्स, केरल स्ट्राइकर्स, पंजाब डी शेर और तेलुगु वॉरियर्स भाग लेंगी. टीवी पर सीसीएल 2024 मैचों का हिंदी में ज़ी अनमोल सिनेमा पर सीधा प्रसारण किया जाएगा, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग Jio सिनेमा पर उपलब्ध होगी. यह भी पढ़ें: आगामी सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का शेड्यूल जारी, यहां जानें सीसीएल के स्ट्रीमिंग, टाइम टेबल के साथ फिक्स्चर समेत सारे अन्य डिटेल्स
तेलुगु वॉरियर्स सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का सबसे अधिक खिताब (चार बार) जीतने में वर्तमान चैंपियन है. पिछले कुछ वर्षों में, सीसीएल ने न केवल भारत में बल्कि दुनिया के अन्य हिस्सों में भी बड़ी संख्या में दर्शको को आकर्षित किया है. लीग ने मैदान पर कुछ रोमांचक क्षणों का साक्षी बना है, जिसमें कई आश्चर्यजनक समापन और उत्कृष्ट व्यक्तिगत प्रदर्शन शामिल हैं. 23 फरवरी 2024 से इस टूर्नामेंट का 10वा सीज़न शुरू होगा. सीसीएल टी10 का फाइनल मैच 17 मार्च 2024 को खेला जाएगा. सीसीएल सीज़न 10 के लिए विभिन्न देखने के विकल्प देखें.
सीसीएल 2024 के मैच कितने बजे शुरू होंगे?
23 फरवरी 2024 से सीसीएल 2024 में 20 मैच खेले जाएंगे. जिसका फाइनल 17 मार्च 2024 को खेला जाएगा. जिसमें से 13 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होंगे. वही डबल डेकर मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा.
भारत में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग का सीधा प्रसारण टीवी पर कैसे देखें?
सीसीएल सीज़न 10 का प्रसारण अधिकार Viacom18 के पास है जो इस टूर्नामेंट का लाइव प्रसारण टीवी पर हिंदी में ज़ी अनमोल सिनेमा पर सीधा प्रसारण किया जाएगा. फैंस इसका लुफ्त इस चैनल पर सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग गेम्स का आनंद ले सकते हैं.
भारत में सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
सीसीएल सीज़न 10 का प्रसारण अधिकार Viacom18 के पास है. फैंस जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग का भी आनंद ले सकते हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2024 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

