क्रिकेट

First Kerala Cricketer: केरल की पहली महिला क्रिकेटर मिन्नू मणि को सीएम विजयन करेंगे सम्मानित

केरल की महिला क्रिकेटर और जो क्रिकेटर बनने का सपना रखती हैं, वो सभी बुधवार को मनाए जाने वाले विश्व अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं

First Kerala Cricketer: केरल की पहली महिला क्रिकेटर मिन्नू मणि को सीएम विजयन करेंगे सम्मानित
Photo Credits: Twitter

तिरुवनंतपुरम, 8 अगस्त: केरल की महिला क्रिकेटर और जो क्रिकेटर बनने का सपना रखती हैं, वो सभी बुधवार को मनाए जाने वाले विश्व अंतर्राष्ट्रीय आदिवासी दिवस का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं, क्योंकि इस दौरान मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की सरकार मिन्नू मणि को सम्मानित करेगी. यह भी पढ़े: Wayanad Junction Renames To Minnu Mani: बांग्लादेश के खिलाफ टी20 डेब्यू में केरल के क्रिकेटर मिन्नू मणि के प्रदर्शन के बाद उनको ट्रिब्यूट देने के लिए वायनाड ने बदला जंक्शन का नाम, देखें Photo

मिन्नू मणि, ये वो नाम है जो केरल के लिए बेहद खास बन चुका है मिन्नू केरल की पहली महिला क्रिकेटर हैं, जिन्हें देश के लिए प्रतिनिधित्व करने का भी मौका मिला है आदिवासी आबादी के अधिकारों को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा के लिए हर साल 9 अगस्त को विश्व के आदिवासी लोगों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है विजयन केरल सरकार द्वारा आयोजित एक विशेष समारोह में मणि को सम्मानित किया जाएगा.

23 वर्षीय मणि, जो वायनाड के चोमेला में कुरिचिया जनजाति से हैं, उन्होंने पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 के लिए चुने जाने के बाद भारत का प्रतिनिधित्व किया और उनकी शुरुआत अच्छी रही मिन्नू एक ऑलराउंडर हैं, जो ऑफ स्पिन गेंदबाजी और बाएं हाथ से बल्लेबाजी करती हैं। मणि के पिता एक मजदूर हैं जबकि उनकी मां एक गृहिणी हैं.

इसी वर्ष आयोजित हुए वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 में उनके करियर को नई पहचान मिली जब दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपये देकर ऑक्शन में उन्हें अपने साथ जोड़ा मिन्नू उस समय लाइमलाइट में आईं जब उनके गृहनगर वायनाड में एक जंक्शन का नाम उनके नाम पर रखा गया अब तक मनाथावाडी में जो मैसूर जंक्शन था, उसका नाम बदलकर मिन्नू मणि जंक्शन कर दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2023 08:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).