New Rule For T20 Powerplay: अब ओवर नहीं, गेंदें तय करेंगी पावरप्ले की सीमा, T20 क्रिकेट में नया नियम लागू!

पुरुषों के टी20 क्रिकेट में पावरप्ले नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है. अब यदि किसी कारणवश मैच के ओवर घटाए जाते हैं, तो पावरप्ले की अवधि ओवर की बजाय गेंदों के आधार पर तय होगी. उदाहरण के तौर पर, अगर पारी 8 ओवर की होती है, तो पावरप्ले 2.2 ओवर यानी 14 गेंदों तक का होगा. यह बदलाव 2 जुलाई से लागू होंगे.

Photo Credits: @Pinterest

New Rule For T20 Powerplay:  पुरुषों के टी20 के पावरप्ले नियमों में कुछ अहम बदलाव हुए हैं. अब अगर बारिश या किसी अन्य कारण से पारी के ओवर कम किए जाते हैं, तो पावरप्ले को ओवर की बजाय गेंदों के आधार पर तय किया जाएगा. वर्तमान नियमों के अनुसार 20 ओवर की पारी में शुरुआती छह ओवर पावरप्ले के होते हैं. नए नियमों के अनुसार आठ ओवर की पारी में अब 2.2 ओवर का पावरप्ले होगा.

इसी तरह नौ ओवर की पारी में 2.4 ओवर का पावरप्ले होगा. ये नियम जुलाई से प्रभावी होंगे. ऊपर दिए गए आठ ओवर के उदाहरण में, तीसरे ओवर की दो गेंदों के बाद अंपायर संकेत देंगे, जिसके बाद तीन अतिरिक्त फील्डर सर्कल के भीतर से बाहर जा सकेंगे. यह नियम इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट टूर्नामेंट में कई सालों से उपयोग किया जा रहा है, जहां ओवर के बीच में पावरप्ले समाप्त होने से खिलाड़ियों या मैच अधिकारियों को कोई परेशानी नहीं होती है. यह भी पढ़े: Rohit Sharma On India Pakistan Rivalry: क्रिकेट की सबसे बड़ी कहानी है भारत-पाक भिड़ंत, रोहित ने कहा, इसकी कोई तुलना नहीं

टेस्ट क्रिकेट में ओवर-रेट पर नियंत्रण के लिए स्टॉप क्लॉक का उपयोग, नो-बॉल पर भी कैच की वैधता जांचना और घरेलू प्रथम श्रेणी क्रिकेट में प्लेयर रिप्लेसमेंट की मंजूरी देना पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने की शर्तों में किए गए कुछ अन्य प्रमुख बदलाव हैं. इनमें से कुछ नए नियम विश्व टेस्ट टेस्ट चैंपियनशिप (2025-27) के नए चक्र में पहले से लागू हो चुके हैं, जबकि सफेद गेंद वाले क्रिकेट से संबंधित नियम 2 जुलाई से लागू होंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 2nd Test Match Winner Prediction: क्या कगिसो रबाडा की वापसी से सीरीज में बराबरी करेगा दक्षिण अफ्रीका? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट