क्रिकेट

Canada vs Oman 6th T20 Tri-Series 2024 Live Streaming: छठे टी20 में कनाडा और ओमान के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 ट्राई-सीरीज 2024 का छठा मुकाबला आज यानी 3 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला किंग सिटी के मेपल लीफ नॉर्थ-वेस्ट ग्राउंड में खेला जाएगा.

Canada vs Oman 6th T20 Tri-Series 2024 Live Streaming: छठे टी20 में कनाडा और ओमान के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त
कनाडा बनाम ओमान (Photo: @canadiancricket/@TheOmanCricket)

Canada National Cricket Team vs Oman National Cricket Team 6th T20 Tri-Series 2024 Live Streaming: कनाडा राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ओमान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच टी20 ट्राई-सीरीज 2024 का छठा मुकाबला आज यानी 3 अक्टूबर को खेला जाना है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला किंग सिटी के मेपल लीफ नॉर्थ-वेस्ट ग्राउंड में खेला जाएगा. दोनों टीमें ट्राई-सीरीज में दूसरी बार आमने-सामने होंगी. ट्राई-सीरीज में कनाडा ने अब तक तीन मैच खेले हैं. जिसमें दो में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी ओर, ओमान ने भी ट्राई-सीरीज में 3 मुकाबले खेले हैं. जिसमें एक में जीत और 2 ने हार का सामना करना पड़ा है. दोनों टीमों के बीच पिछले एनकाउंटर में ओमान ने बाजी मारी थी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है. कनाडा की टीम इस मैच में ओमान को हराना चाहेगी. यह भी पढें: Nepal vs Oman 5th T20 2024 Scorecard: पांचवें टी20 में नेपाल को ओमान 56 रनों से हराया, कप्तान रोहित पौडेल बने जीत के हीरो

कनाडा बनाम ओमान के बीच ट्राई-सीरीज का छठा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा?

कनाडा और ओमान के बीच छठा टी20 मुकाबला 3 अक्टूबर को किंग सिटी के मेपल लीफ नॉर्थ-वेस्ट ग्राउंड में खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से शुरू होगा. जबकि टॉस का समय इससे आधे घंटे पहला होगा.

कब-कहां और कैसे देखें लाइव मैच

बता दें की भारत में ट्राई-सीरीज के मैचों का प्रसारण टेलीविजन पर नहीं किया जाएगा. हालांकि, प्रशंसक कनाडा में स्लिंग टीवी - विलो टीवी पर इसे स्ट्रीम करके मुकाबले को लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा छठे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं है. उम्मीद है कि फैनकोड ऐप इसका स्ट्रीमिंग प्रदान करेगा लेकिन इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि जारी नहीं हुई है.

दोनों टीमों की स्क्वाड

ओमान टीम: कश्यप प्रजापति, खालिद कैल, जतिंदर सिंह, आकिब इलियास (कप्तान), शोएब खान, प्रतीक अठावले (विकेटकीपर), मेहरान खान, मुजाहिर रजा, जीशान मकसूद, अयान खान, जय ओडेदरा, कलीमुल्लाह , फ़ैयाज़ बट, समय श्रीवास्तव, शकील अहमद, बुक्कापट्टनम सिद्धार्थ

कनाडा टीम: एरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, दिलप्रीत बाजवा, हर्ष ठाकेर, निकोलस किर्टन (कप्तान), श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), परवीन कुमार, कलीम सना, साद बिन जफर, अखिल कुमार, अंश पटेल, परगट सिंह, डिलन हेइलिगर, गुरबाज बाजवा, कंवरपाल ताथगुर

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2024 01:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).