क्रिकेट

IND vs ENG 1st Test 2025 Day 1 Scorecard, TEA Break: चाय ब्रेक तक टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर बनाए 215 रन, यशस्वी जयसवाल ने ठोका शतक, यहां देखें पहले दिन का स्कोरकार्ड

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाज़ों ने इस फैसले को गलत साबित करते हुए शानदार प्रदर्शन किया. दूसरे सेशन के अंत तक भारत ने 51 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 215 रन बना लिए हैं. भारतीय सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया.

IND vs ENG 1st Test 2025 Day 1 Scorecard, TEA Break: चाय ब्रेक तक टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर बनाए 215 रन, यशस्वी जयसवाल ने ठोका शतक, यहां देखें पहले दिन का स्कोरकार्ड
भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X/@BCCI)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज(Test Series) का पहला मुकाबला 20 जून(शनिवार) से लीड्स(Leeds) के हेडिंग्ले ग्राउंड्स(Headingley Grounds) में खेला जा रहा हैं. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाज़ों ने इस फैसले को गलत साबित करते हुए शानदार प्रदर्शन किया. दूसरे सेशन के अंत तक भारत ने 51 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 215 रन बना लिए हैं. भारतीय सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने एक बार फिर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया. उन्होंने 154 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 1 छक्का शामिल रहा. जायसवाल ने इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ों के खिलाफ संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन बनाए रखा. लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर बनाए 92 रन, केएल राहुल और यशस्वी जयसवाल ने दिलाई मजबूत शुरुआत, यहां देखें पहले दिन का स्कोरकार्ड

कप्तान शुभमन गिल भी शानदार फॉर्म में नजर आए. उन्होंने 74 गेंदों में 58 रन बनाए और अब तक नाबाद हैं. गिल की पारी में 8 चौके शामिल रहे और उन्होंने जायसवाल के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए अब तक 123 रनों की साझेदारी कर ली है. इससे पहले भारत को पहला झटका 91 रन के स्कोर पर केएल राहुल के रूप में लगा, जिन्होंने 78 गेंदों पर 42 रन बनाए. उन्हें ब्राइडन कार्स ने जो रूट के हाथों कैच कराया. डेब्यू कर रहे साई सुदर्शन बिना खाता खोले बेन स्टोक्स की गेंद पर विकेटकीपर जेमी स्मिथ को कैच थमा बैठे.

इंग्लैंड की ओर से अब तक सबसे सफल गेंदबाज़ रहे बेन स्टोक्स और ब्राइडन कार्स, जिन्होंने एक-एक विकेट लिया. जोश टंग और क्रिस वोक्स को अब तक कोई सफलता नहीं मिली. स्पिनर शोएब बशीर भी 6 ओवर में 19 रन देकर विकेट विहीन रहे. टीम इंडिया की नज़र अब पहले दिन के खेल में और बढ़त हासिल करने पर होगी, जबकि इंग्लैंड को विकेटों की सख्त ज़रूरत है. मैच पूरी तरह से संतुलन में है, लेकिन फिलहाल भारत ने मजबूत पकड़ बना ली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 20, 2025 08:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).