BAN vs ZIM 1st Test 2025 Day 1 Scorecard, Tea Break: पहले दिन के चाय ब्रेक तक, बांग्लादेश ने 7 विकेट खोकर बनाए 154 रन, वेलिंगटन मसाकाड्ज़ा की शानदार गेंदबाज़ी से मजबूत स्तिथि में ज़िम्बाब्वे, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने टी ब्रेक तक 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर केवल 154 रन बनाए हैं. वेलिंगटन मसाकाड्ज़ा और ब्लेसिंग मुज़राबानी की अगुवाई में ज़िम्बाब्वे के गेंदबाज़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और मेज़बानों को बैकफुट पर धकेल दिया.
Bangladesh National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team Match Scorecard: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला टेस्ट मैच 20 अप्रैल(रविवार) से सिलहट (Sylhet) के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Sylhet International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बांग्लादेश की बल्लेबाज़ी लड़खड़ा गई है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी बांग्लादेश की टीम ने टी ब्रेक तक 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर केवल 154 रन बनाए हैं. वेलिंगटन मसाकाड्ज़ा और ब्लेसिंग मुज़राबानी की अगुवाई में ज़िम्बाब्वे के गेंदबाज़ों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और मेज़बानों को बैकफुट पर धकेल दिया. यह भी पढ़ें: लंच तक बांग्लादेश ने 2 विकेट पर बनाए 84 रन, कप्तान नजमुल शंटो और मोमिनुल हक लुढ़की पारी को संभाला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड
एक ओर जहां बांग्लादेश के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज़ जल्दी-जल्दी पवेलियन लौटे, वहीं अनुभवी बल्लेबाज़ मुमिनुल हक़ ने एक छोर संभाले रखा. उन्होंने 105 गेंदों में 56 रन की अहम पारी खेली जिसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल था. कप्तान नजमुल हुसैन शंटो ने भी 40 रन बनाए लेकिन वो अपनी पारी को लंबा नहीं खींच सके. दोनों के आउट होते ही बांग्लादेश की पारी बिखरने लगी.
बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड
ज़िम्बाब्वे की ओर से सबसे सफल गेंदबाज़ वेलिंगटन मसाकाड्ज़ा रहे जिन्होंने 6 ओवर में केवल 7 रन देकर 3 विकेट झटके. उनके अलावा ब्लेसिंग मुज़राबानी ने 16 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट लिए। विक्टर न्याउची ने भी 2 विकेट अपने नाम किए लेकिन उन्होंने थोड़े महंगे 64 रन दिए. बांग्लादेश की ओर से शादमान इस्लाम ने 12, महमुदुल हसन जॉय ने 14 और विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम ने केवल 4 रन बनाए. आखिरी सेशन से पहले जैकर अली 10 रन और हसन महमुद 4 रन बनाकर नाबाद लौटे हैं. बांग्लादेश की टीम ने अब तक कुल 154 रन बनाए हैं और उनके 7 विकेट गिर चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2025 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

