IND vs NZ 2nd Test 2024 Day 2 Scorecard: दूसरे दिन के चाय ब्रेक तक, न्यूज़ीलैंड ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर बनाएं 85 रन, टीम इंडिया पर हासिल की 188 रन की बढ़त
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूज़ीलैंड ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 85 रन बना लिए है, जिसके साथ ही उन्होंने भारत पर 188 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. चाय ब्रेक तक टॉम लैथम 37 और रचिन रवींद्र 7 रन बनाकर खेल रहे हैं. वाशिंगटन सुंदर और आर अश्विन को 1-1 विकेट मिला हैं.
India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज(Test Series) का दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर(गुरुवार) से पुणे (Pune) के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium) में खेला जा रहा है. दूसरे दिन के चाय ब्रेक तक, दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूज़ीलैंड ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 85 रन बना लिए है, जिसके साथ ही उन्होंने भारत पर 188 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. चाय ब्रेक तक टॉम लैथम 37 और रचिन रवींद्र 7 रन बनाकर खेल रहे हैं. डेवॉन कॉनवे 17, विल यंग 23 रन बनाकर आउट हुए हैं.वही, टीम इंडिया के लिए वाशिंगटन सुंदर और आर अश्विन को 1-1 विकेट मिला हैं. यह भी पढ़ें: टीम इंडिया की पहली पारी 156 रनों पर सिमटी, न्यूज़ीलैंड ने हासिल की 103 रन की बढ़त, मिशेल सेंटनर ने झटकें 7 विकेट
पहली पारी में टीम इंडिया ने 45.3 ओवर में 156 रन पर सिमट गई है. जिसमे टीम इंडिया के लिए सर्वाधिक रवीन्द्र जडेजा(38) रन बनाए. जिसके वजह से न्यूज़ीलैंड ने 103 रन की बढ़त हासिल की है. न्यूज़ीलैंड के लिए मिशेल सेंटनर 7 विकेट लेकर टीम इंडिया की कमर तोड़ दी थी. उनके अलावा ग्लेन फिलिप 2 और टिम सऊदी 1 विकेट चटकाएं थे. पहले दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में टीम इंडिया ने 11 ओवर में एक विकेट खोकर 16 रन बनाए थे. टीम इंडिया अभी भी 243 रन पीछे थी. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल नाबाद छह रन और शुभमन गिल नाबाद 10 रन बनाकर नाबाद लौटे थे. न्यूजीलैंड की ओर से टिम साउदी को एक विकेट मिला था.
भारत बनाम न्यूज़ीलैंड दूसरे टेस्ट मैच का स्कोरकार्ड
It's Tea on Day 2 of the second #INDvNZ Test!
2⃣ strikes with the ball before the break for #TeamIndia! 👌 👌
The Third & Final Session of the Day to begin soon! ⌛️
Scorecard ▶️ https://t.co/YVjSnKCtlI@IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/TSGJ1BmCBE
— BCCI (@BCCI) October 25, 2024
इस बीच दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 32 रन के स्कोर पर टीम को पहला बड़ा झटका लगा. पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की पूरी टीम 79.1 ओवरों में महज 259 रन बनाकर सिमट गई. न्यूजीलैंड की तरफ से डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा 76 रन बनाए. डेवोन कॉनवे के अलावा रचिन रवींद्र ने 65 रन बनाए. टीम इंडिया को आर अश्विन ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. टीम इंडिया की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा सात विकेट अपने नाम किए. वॉशिंगटन सुंदर के अलावा आर अश्विन ने तीन विकेट चटकाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2024 02:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

