IND vs NZ 1st Test 2024 Day 3 Scorecard: तीसरे दिन के लंच ब्रेक तक, न्यूज़ीलैंड ने 7 विकेट खोकर बनाए 345 रन, रचिन रविंद्र ने ठोका शतक, भारत पर हासिल की 299 रनों की बढ़त

आज तीसरे दिन न्यूज़ीलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही क्योकि पहले सेशन की शुरुआत में 4 विकेट जल्दी गिरी लेकिन रचिन रवीन्द्र(104) और टिम सऊदी(49) के बीच 112 रन की साझेदारी ने बेहतरीन वापसी कराई है, जिसके वजह से लंच ब्रेक तक, न्यूज़ीलैंड ने 81 ओवर में 7 विकेट खोकर 345 रन बनाए, रचिन रविंद्र ने शतक ठोका हैं, जिसके वजह से भारत पर 299 रनों की बढ़त हासिल की.

Rachin Ravindra (Photo Credit: X/@ICC)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, 1st Test Day 3 Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर(बुधवार) से बेंगलुरू (Bengaluru) के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेला जा रहा हैं. आज तीसरे दिन न्यूज़ीलैंड की शुरुआत कुछ खास नहीं रही क्योकि पहले सेशन की शुरुआत में 4 विकेट जल्दी गिरी लेकिन रचिन रवीन्द्र(104) और टिम सऊदी(49) के बीच 112 रन की साझेदारी ने बेहतरीन वापसी कराई है, जिसके वजह से लंच ब्रेक तक,  न्यूज़ीलैंड ने 81 ओवर में 7 विकेट खोकर 345 रन बनाए, रचिन रविंद्र ने शतक ठोका हैं, जिसके वजह से भारत पर 299 रनों की बढ़त हासिल की. यह भी पढ़ें: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में रचिन रविंद्र ने ठोका ताबड़तोड़ शतक, न्यूज़ीलैंड की टीम बड़ी बढ़त ओर अग्रसर

पहले दिन बारिश की वजह से टॉस भी नहीं हो सका और खेल रद्द करना पड़ा. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की टीम ने 50 ओवरों में तीन विकेट खोकर 180 रन बना लिए हैं. पहली पारी में न्यूजीलैंड की टीम ने 134 रनों की बढ़त बनाई थी. न्यूजीलैंड की तरफ से डेवोन कॉनवे ने सबसे ज्यादा 91 रन बनाए. डेवोन कॉनवे के अलावा विल यंग ने 33 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से रवींद्र जडेजा 3, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, आर अश्विन और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट अपने नाम किए.

इसके बाद पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरूआत निराशाजनक रहीं. पहली पारी में टीम इंडिया ने 31.2 ओवरों में महज 46 रन बनाकर सिमट गई. यह टीम इंडिया का अपना तीसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है. वहीं भारतीय सरजमीं पर क‍िसी टीम का यह सबसे कमस्कोर है. भारतीय टीम के पांच बल्लेबाज 0 पर आउट हुए. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने कुल 5 व‍िकेट हास‍िल क‍िए. वहीं विलियम ओरोर्के को कुल 4 सफलताएं म‍िली.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\