IND vs ENG 1st Test 2025 Day 4 Scorecard, Lunch Break: लंच ब्रेक तक टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर बनाए 153 रन, केएल राहुल ने जड़ा अर्धशतक, इंग्लैंड पर हासिल की 159 रनों की बढ़त, यहां देखें चौथे दिन का स्कोरकार्ड
हले टेस्ट मैच के चौथे दिन के पहले सत्र की समाप्ति तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 48 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं. भारत की कुल बढ़त अब 159 रनों की हो गई है. केएल राहुल 157 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 72 रन बनाकर क्रीज़ पर डटे हुए हैं, जबकि ऋषभ पंत 59 गेंदों पर 31 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं.
India National Cricket Team vs England National Cricket Team Match Scorecard: इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज(Test Series) का पहला मुकाबला 20 जून(शनिवार) से लीड्स(Leeds) के हेडिंग्ले ग्राउंड्स(Headingley Grounds) में खेला जा रहा हैं. पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन के पहले सत्र की समाप्ति तक टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 48 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए हैं. भारत की कुल बढ़त अब 159 रनों की हो गई है. केएल राहुल 157 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 72 रन बनाकर क्रीज़ पर डटे हुए हैं, जबकि ऋषभ पंत 59 गेंदों पर 31 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में केएल राहुल ने जड़ा 18वां अर्धशतक, टीम इंडिया की स्कोर 100 के पार
इससे पहले यशस्वी जायसवाल (4) एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए.उन्हें ब्रायडन कार्स ने जेमी स्मिथ के हाथों कैच कराया. साई सुदर्शन ने 30 रन बनाए, लेकिन वह भी बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर सके और बेन स्टोक्स का शिकार बने. कप्तान शुभमन गिल 8 रन बनाकर ब्रायडन कार्स की गेंद पर बोल्ड हो गए. इंग्लैंड के लिए ब्रायडन कार्स ने अब तक 2 विकेट झटके हैं, जबकि कप्तान बेन स्टोक्स को 1 सफलता मिली है. भारत की कोशिश अब बढ़त को 300 के पार ले जाने की होगी ताकि इंग्लैंड के सामने मजबूत लक्ष्य रखा जा सके. पिच धीरे-धीरे स्पिनर्स की मददगार बन रही है, ऐसे में रवींद्र जडेजा की भूमिका अहम हो सकती है.
टीम इंडिया की पहली पारी