IND vs AUS: स्मिथ जैसे दिग्गज को आउट करने के बाद मीडिया के सामने आये वॉशिंगटन सुंदर, बताया इस चीज से मिला फायदा

भारत ने गाबा में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में दो खिलाड़ियों को पदार्पण का मौका दिया. ये दोनों खिलाड़ी तमिलनाडु टीम में एक साथ खेलते हैं.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: BCCI/Twitter)

ब्रिस्बेन, 15 जनवरी : भारत (India) ने गाबा (Gaba) में आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में दो खिलाड़ियों को पदार्पण का मौका दिया. ये दोनों खिलाड़ी तमिलनाडु (Tamil Nadu) टीम में एक साथ खेलते हैं. ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर ने प्रथम श्रेणी में पदार्पण 2016 में किया था, लेकिन अपने अंतिम 12 प्रथम श्रेणी मैच तीन साल पहले खेले थे. उन्हें अचानक से भारत के लिए टेस्ट खेलने का मौका मिला और वह स्टीव स्मिथ जैसे खतरनाक खिलाड़ी का विकेट लेने में भी सफल रहे. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी. नटराजन ने भी तमिलनाडु से 20 प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं. वह भी चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में चुने गए. उन्होंने शतकवीर मार्नस लाबुशैन और मैथ्यू वेड के विकेट लिए.

पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद सुंदर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मुझे हमेशा से लगता है कि मेरी लाल गेंद से क्षमता काफी अच्छी है. मैंने प्रथम श्रेणी स्तर पर काफी गेंदबाजी की है. और चेन्नई में डिविजिन लीग में भी. मैं अपने मौके का इंतजार कर रहा था. बीते कुछ महीनों से मैं यहां हूं और मुझे अपने खेल को बेहतर करने का मौका मिला. सिर्फ ओवरों की संख्या बदली, मैंने तकनीकी रूप से कुछ नहीं बदला." सुंदर ने कहा, "अगर आप सभी को देखेंगे तो उन सभी ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अच्छा किया है. भारत का प्रतिनिधित्व करना और टेस्ट टीम के लिए अच्छा करना शानदार है. अनुभवहीन खिलाड़ी काफी उत्साहित थे और उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की. हमारे पास अभ्यास करने और अपनी स्किल्स को बेहतर करने का मौका था. हम सभी के लिए यह शानदार मौका है. हम सभी इस मैच को इसी तरह से देख रहे हैं." यह भी पढ़ें : India vs Australia 4th Test 2021: अगर टीम इंडिया ने कल कर दिया ये काम तो टेस्ट मैच मुट्ठी में

सुदंर ने टेस्ट पदार्पण करने से पहले भारत के लिए 26 टी-20 और एक वनडे मैच खेला था. ऐसी अटकलें थी कि वह चौथा टेस्ट खेल सकते हैं लेकिन कुलदीप यादव के टीम में रहते हुए इसकी संभावना कम लग रही थीं. लेकिन ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशैन के खिलाफ सफल रहने के कारण टीम प्रबंधन ने सुंदर को मौका दिया. उन्होंने कहा, "हमारे पास स्मिथ को लेकर प्लान था. लेकिन यह एक अलग मैच है. पिछला मैच अलग था. पूरी स्थितियां अलग हैं. मुझे बार-बार अच्छी गेंदें डालनी पड़ रही थीं ताकि मैं उन्हें आउट कर सकूं, और ऐसा हुआ." उन्होंने कहा, "हां, कुछ घबराहट हुई थी, लेकिन इससे ज्यादा यह एक शानदार मौका था. हमारे पास स्मिथ और लाबुशैन के खिलाफ प्लान थे. मैंने जिस तरह से स्मिथ को आउट किया उससे मुझे अच्छा लगा. मेरा पहला विकेट, निश्चित तौर पर शानदार."

Share Now

संबंधित खबरें

Test Cricket Schedule: टीम इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया से लेकर ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका तक, अगले 4 महीनों में टेस्ट क्रिकेट का होगा महाकुंभ, जानिए पूरा शेड्यूल

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड