#BottleCapChallenge: युवराज सिंह ने नए ट्विस्ट के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो, सचिन-लारा को किया चैलेंज
युवराज सिंह हाल ही में अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हुए हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने रिटायरमेंट की पार्टी भी दी थी जिसमे सभी पूर्व खिलाड़ियों समेत फ़िल्मी जगत के सितारे भी मौजूद थे.
इन दिनों बॉटल कैप चैलेंज (Bottle Cap Challenge) सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्रिटी भी बॉटल कैप चैलेंज का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. इस लिस्ट में पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह का नाम भी जुड़ गया है. युवी ने इस बॉटल कैप चैलेंज में नया ट्विस्ट ले आये हैं.
सिक्सर किंग युवराज सिंह ने बल्लेबाजी करते हुए बोतल का ढक्कन खोला. उन्होंने घर की बालकनी में यह वीडियो रिकॉर्ड किया है युवराज ने सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, शिखर धवन और क्रिस गेल को चैलेंज दिया है.
बता दें कि युवराज सिंह हाल ही में अन्तराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हुए हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने रिटायरमेंट की पार्टी भी दी थी जिसमे सभी पूर्व खिलाड़ियों समेत फ़िल्मी जगत के सितारे भी मौजूद थे.
बात की जाए बॉटल कैप चैलेंज की तो खिलाड़ी अक्षय कुमार भी इसका वीडियो शेयर कर चुके हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो अपने पैर से एक्शन करते हुए एक बार में बोतल की कैप को खोल रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2019 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

