Pakistani Cricketer Body Found In Tank: टैंक जिले के खैबर पख्तूनख्वा के जंगल में मिला लापता पाकिस्तानी क्रिकेटर उस्मान महसूद का शव 

Pakistani Cricketer Body Found In Tank: स्थानीय पाकिस्तानी क्रिकेटर उस्मान महसूद का शव कथित तौर पर खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एक टैंक जिले के जंगल में मिला. 26 वर्षीय महसूद कथित तौर पर पांच दिन पहले अपना घर छोड़कर चला गया था. उसके बाद लापता हो गया. एक प्राथमिकी में कहा गया है कि महसूद के दोस्त और एक अज्ञात व्यक्ति ने उसका अपहरण कर लिया था. बाद में उसकी हत्या कर दी गई. क्रिकेटर के शव को जिला मुख्यालय के अस्पताल में ले जाया गया. पुलिस ने कथित तौर पर यह भी कहा है कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है.

ट्वीट देखें: