IND vs NZ, ICC Champions Trophy 2025 Final Betting: भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल पर लगी 5000 करोड़ रुपये की सट्टेबाजी, दुबई में दाऊद के गैंग के शामिल होने का अंदेशा

सट्टेबाज भारत को खिताब का प्रबल दावेदार मान रहे हैं, जबकि कई बड़े बुकी अंडरवर्ल्ड से जुड़े होने की खबरें भी सामने आई हैं. पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि दुबई में कई सट्टेबाज इस बड़े मुकाबले को लेकर इकट्ठा हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, दाऊद इब्राहिम के गिरोह 'डी कंपनी' का भी इसमें संभावित रूप से हाथ हो सकता है.

भारत बनाम न्यूजीलैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूज़ीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी(ICC Champions Trophy) 2025 का फाइनल मुकाबला 09 मार्च(रविवार) को दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. इस मैच को लेकर अंतरराष्ट्रीय सट्टेबाजी बाजार में जबरदस्त हलचल है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हाई-प्रोफाइल मुकाबले पर करीब ₹5000 करोड़ तक की सट्टेबाजी हो चुकी है. यह भी पढ़ें: क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम न्यूज़ीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल का लाइव टेलीकास्ट? जानिए  कैसे देखें दूरदर्शन के टीवी चैनलों पर प्रसारण

दुबई में सक्रिय सट्टेबाज और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन

सूत्रों के अनुसार, सट्टेबाज भारत को खिताब का प्रबल दावेदार मान रहे हैं, जबकि कई बड़े बुकी अंडरवर्ल्ड से जुड़े होने की खबरें भी सामने आई हैं. पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि दुबई में कई सट्टेबाज इस बड़े मुकाबले को लेकर इकट्ठा हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, दाऊद इब्राहिम के गिरोह 'डी कंपनी' का भी इसमें संभावित रूप से हाथ हो सकता है.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान पांच बड़े बुकी को गिरफ्तार किए हैं. पूछताछ में दुबई कनेक्शन सामने आया है और जांच में कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और अन्य सट्टेबाजी से जुड़े उपकरण बरामद किए गए हैं.

चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत बनाम न्यूजीलैंड महामुकाबला

बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था, इसलिए भारत के सभी मैच दुबई में ही आयोजित किए गए हैं. भारत ने ग्रुप स्टेज में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराया था. इसके बाद सेमीफाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को मात देकर फाइनल में जगह बनाई. न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया.

भारत ने आखिरी बार 2013 में इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था. 2017 में टीम को फाइनल में पाकिस्तान से हार का सामना करना पड़ा था. अब लगातार तीसरी बार भारत इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा है और टीम का लक्ष्य दूसरी बार खिताब जीतना होगा.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Eid Moon Sighting 2026 Saudi Arab and UAE: सऊदी अरब ने आज 18 मार्च को शव्वाल का चांद देखने की अपील की, दुबई में भी आज चांद देखने की होगी कोशिश

\