IND vs ENG 3rd Test 2025 Preview: तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड होगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, की प्लेयर्स और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई (गुरुवार) से लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 PM से खेला जाएगा.
India National Cricket Team vs England National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई (गुरुवार) से लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड (Lord’s Cricket Ground) में खेला जाएगा. एजबेस्टन टेस्ट में भारत ने कप्तान शुभमन गिल की अगुआई में इंग्लैंड को 336 रनों से करारी शिकस्त दी और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ को 1-1 की बराबरी पर ला दिया. यह भारत की एजबेस्टन में पहली टेस्ट जीत थी, जो ऐतिहासिक मानी जा रही है. इस मैच में शुभमन गिल ने दो शानदार पारियां खेलते हुए इतिहास रच दिया. उन्होंने पहली पारी में 269 रन और दूसरी पारी में 161 रन बनाए. वे टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में एक ही मैच में 250+ और 150+ स्कोर बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं. भारत ने इंग्लैंड को 608 रनों का विशाल लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में मेज़बान टीम सिर्फ 271 रनों पर सिमट गई. भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच से पहले शुभमन गिल से लेकर ऋषभ पंत तक, ये टॉप बल्लेबाज़ जिन्होंने बल्ले से मचाया धमाल
तीसरे टेस्ट में भारत की गेंदबाज़ी और मज़बूत होती नज़र आ रही है क्योंकि जसप्रीत बुमराह की वापसी तय मानी जा रही है. बुमराह ने वर्क लोड मैनेजमेंट के चलते बर्मिंघम टेस्ट नहीं खेला था, लेकिन उनकी गैरमौजूदगी में युवा गेंदबाज़ आकाश दीप ने कमाल कर दिया. उन्होंने मैच में कुल 10 विकेट लेकर टीम को जीत की राह पर ला खड़ा किया. अब बुमराह और आकाश दीप की जोड़ी भारत के लिए बड़ी ताकत बन सकती है.
दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम भी अपने तेज गेंदबाज़ों में बदलाव कर सकती है. जोफ्रा आर्चर की चार साल बाद टेस्ट में वापसी की संभावना है, जबकि जोश टंग को आराम दिया गया है. तीसरे टेस्ट के लिए बल्लेबाजी में कोई बदलाव नहीं किया गया है. दोनों टीमों की बल्लेबाज़ी में फिलहाल कोई बदलाव नहीं दिख रहा, जब तक कि चोट के कारण कोई मजबूरी ना हो.
टेस्ट में भारत बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड रिकार्ड्स(IND vs ENG Head to Head Records): भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट में अब तक कुल 138 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें से इंग्लैंड ने 52 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि भारत को 36 मुकाबलों में सफलता मिली है. 50 टेस्ट ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं, जो दोनों टीमों के बीच संघर्षपूर्ण इतिहास को दर्शाता है. इन दोनों के बीच पहला टेस्ट मुकाबला 25 से 28 जून 1932 के बीच खेला गया था, जो भारतीय टेस्ट इतिहास की शुरुआत भी था. आखिरी बार ये दोनों टीमें जब भिड़ी थी तो भारत को जीत मिली थी जिसके बाद ये सीरीज 1- 1 से बराबर हो गई. क्या फ्री डिश पर उपलब्ध होगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच का लाइव टेलीकास्ट? यहां जानें पूरी डिटेल्स
भारत बनाम इंग्लैंडतीसरा टेस्ट 2025 मैच कब और कहां खेला जाएगा?
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 10 जुलाई (गुरुवार) से लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 PM से खेला जाएगा. जिसका टॉस शाम 03:00 PM को होगा.
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच का प्रसारण राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) के पास हैं.जो इस सीरीज के सभी मैचों का लाइव प्रसारण अपने टीवी चैनल पर प्रदान करेंगे. वही, भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट मैच का लाइव स्ट्रीमिंग फैंस के लिए पहले की तरह ही Jio Hotstar App पर की जाएगी.
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरे टेस्ट 2025 मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

