IND vs AUS 3rd T20I 2025 Preview: तीसरे टी20 में टीम इंडिया करेगी वापसी या ऑस्ट्रेलिया बनाएगी अजेय बढ़त, यहां देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज़ का तीसरा मुकाबला 02 नवंबर(रविवार) को होबार्ट के बेलेरीव ओवल में भारतीय समयानुसार दोपहर 01:45 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 01:15 PM को होगा.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team Match Preview: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज़ का तीसरा मुकाबला 02 नवंबर(रविवार) को होबार्ट(Hobart) के बेलेरीव ओवल (Bellerive Oval) में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया को भी अपनी टीम में एक बदलाव करना होगा. तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भारत के खिलाफ आखिरी तीन टी20 मैचों से बाहर रहेंगे, क्योंकि वे आगामी एशेज सीरीज की तैयारी में जुटे हैं. ऐसे में अनुभवी गेंदबाज सीन एबट को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. यह उनके लिए अपने कौशल को दिखाने का सुनहरा मौका होगा, वहीं भारत के लिए यह मैच सीरीज में वापसी का निर्णायक मुकाबला साबित हो सकता है. ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को 4 विकेट से हराकर 1-0 से बनाई सीरीज में बढ़त, मिशेल मार्श ने खेली कप्तानी पारी, यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में दूसरे टी20 मैच में हार के बाद टीम इंडिया अब होबार्ट में खेले जाने वाले तीसरे मुकाबले में कुछ बदलाव कर सकती है. पांच मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही भारतीय टीम अब वापसी के इरादे से उतरने वाली है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट अरशदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकता है, जो या तो कुलदीप यादव या हर्षित राणा की जगह ले सकते हैं. अरशदीप, जो भारत के सबसे सफल टी20 गेंदबाजों में से एक हैं, अब तक पहले दो मुकाबलों में नहीं खेले हैं. हालांकि टीम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मैनेजमेंट एक स्पिन विकल्प की कुर्बानी देकर उन्हें मौका दे सकता है.

टी20 में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड रिकॉर्ड(IND vs AUS Head to Head): ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक कुल 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इन मुकाबलों में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है, जिसने 20 मैचों में जीत हासिल की है. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम केवल 12 बार ही भारत को मात दे पाई है, जबकि 2 मुकाबले बिना किसी परिणाम (No Result) के समाप्त हुए. दोनों टीमों के बीच हर मैच रोमांच से भरपूर रहा है, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि टी20 फॉर्मेट में भारत का दबदबा ऑस्ट्रेलिया पर कायम है.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टी20 2025 के लिए प्रमुख खिलाड़ी(IND vs AUS Key Players To Watch Out): अभिषेक शर्मा, नाथन एलिस, जसप्रीत बुमराह, ट्रैविस हेड, जसप्रीत बुमराह, मार्कस स्टोइनिस, टीम डेविड ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(IND vs AUS Mini Battle): टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज नाथन एलिस के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, ट्रैविस हेड और जसप्रीत बुमराह के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. वही, दोनों टीमों के पास शुभमन गिल, अक्षर पटेल, टिम डेविड, जेवियर बार्टलेट जैसे कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टी20 2025 मैच कब और कहां आयोजित किया जाएगा?

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टी20 सीरीज़ का तीसरा मुकाबला 02 नवंबर(रविवार) को होबार्ट के बेलेरीव ओवल में भारतीय समयानुसार दोपहर 01:45 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 01:15 PM को होगा.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टी20 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरी़ज 2025 का आधिकारिक प्रसारण अधिकार जियोस्टार स्पोर्टस नेटवर्क के पास हैं. प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स18 चैनलों पर विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टी20 मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं. इसके अलावा, डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार भी जियोस्टार नेटवर्क के पास हैं, जहां भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टी20 2025 मैच संभावित प्लेइंग इलेवन (IND vs AUS Likely Playing XI):
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, जसप्रित बुमरा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती
ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: मिशेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू शॉर्ट, टिम डेविड, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, सीन एबॉट, तनवीर संघा
Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs AFG 1st T20I Match: राष्ट्रगान से पहले अरुण जेटली स्टेडियम में गूंजा 'वंदे मातरम', भारत-अफगानिस्तान के खिलाड़ी भी रह गए हैरान

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट