IND vs AUS, Champions Trophy 2025 Semi-Final Preview: चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल 04 मार्च(मंगलवार) को दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 02:00 PM को होगा.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया(Photo credit: LatestLY)

India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी(ICC Champions Trophy) 2025 का पहला सेमीफाइनल 04 मार्च(मंगलवार) को दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. भारत ने ग्रुप ए में शीर्ष स्थान हासिल कर अंतिम चार में जगह बनाई, जबकि ऑस्ट्रेलिया ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहा. भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में अपने तीनों मैच जीतकर शानदार प्रदर्शन किया. पहले मैच में बांग्लादेश को एकतरफा शिकस्त दी, फिर पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण लम्हों में जीत हासिल की. रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने बेहतरीन क्रिकेट खेला है और सेमीफाइनल में उनका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. यह भी पढ़ें: न्यूजीलैंड को हराया टीम इंडिया ने चुकता किया 24 साल पुराना हिसाब, आज के मुकाबले में बने ये अनोखे रिकॉर्ड्स

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 352 रनों का बड़ा लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की, लेकिन बारिश के कारण उनके दो मैच रद्द हो गए. स्टीव स्मिथ की अगुवाई में टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाई, हालांकि उनका अभियान बाधित रहा. दुबई की पिच पर भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा है, जिससे उन्हें अतिरिक्त बढ़त मिल सकती है. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में दोनों टीमें पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं, जहां जीतने वाली टीम फाइनल में प्रवेश करेगी.

वनडे में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड रिकॉर्ड(IND vs AUS Head to Head): भारत और ऑस्ट्रेलिया अब तक 151 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में आमने-सामने आ चुके हैं. इनमें से भारत ने 57 मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 84 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. 10 मैच बिना किसी परिणाम के समाप्त हुए हैं. वनडे में ऑस्ट्रेलिया का पक्ष हमेशा मजबूत रही हैं, लेकिन टीम इंडिया की वर्तमान फॉर्म ऑस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देगा. यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी के लीग स्टेज के मुकाबले खत्म, चार सेमीफाइनलिस्ट दावेदार मिले, यहां देखें बाकि टीमों की हाल

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए प्रमुख खिलाड़ी(IND vs AUS Key Players To Watch Out): विराट कोहली, स्पेंसर जॉनसन, अक्षर पटेल, ट्रैविस हेड, वरुण चक्रवर्ती, स्टीव स्मिथ ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(IND vs AUS Mini Battle): टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर और ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज एडम ज़म्पा के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, ट्रैविस हेड और वरुण चक्रवर्ती के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. वही, दोनों टीमों के पास शुभमन गिल, अक्षर पटेल, एलेक्स कैरी, मैथ्यू शॉर्ट जैसे कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्राफी 2025 मैच कब और कहां आयोजित किया जाएगा?

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल 04 मार्च(मंगलवार) को दुबई के दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे से खेला जाएगा. जिसका टॉस 02:00 PM को होगा.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?
भारत में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आधिकारिक प्रसारण अधिकार जियोस्टार नेटवर्क के पास हैं. प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स और स्पोर्ट्स18 चैनलों पर विभिन्न क्षेत्रीय भाषाओं में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल मैच का सीधा प्रसारण देख सकते हैं. इसके अलावा, डिजिटल स्ट्रीमिंग अधिकार भी जियोस्टार नेटवर्क के पास हैं, जहां भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच संभावित प्लेइंग इलेवन (IND vs NZ Likely Playing XI):
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम संभावित इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती
ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम संभावित इलेवन: मैथ्यू शॉर्ट, ट्रैविस हेड, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), ग्लेन मैक्सवेल, बेन ड्वार्शियस, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, स्पेंसर जॉनसन
Share Now

Tags

AUS AUS vs IND AUS बनाम IND Australia Australia Cricket Team australia national cricket team Australia National Cricket Team vs India National Cricket Team Australia vs India Australia vs Team India Australia vs Team India Details Australia vs Team India Head to Head Records Australia vs Team India Mini Battle Australia vs Team India Streaming Champions Trophy Champions Trophy 2025 Champions Trophy 2025 Live Streaming Champions Trophy 2025 Live Telecast Champions Trophy Semi-Final ICC ICC Champions Trophy ICC Champions Trophy 2025 ICC Champions Trophy 2025 Live Streaming ICC Champions Trophy 2025 Live Telecast ICC Champions Trophy Live Streaming ICC Champions Trophy Live Telecast ICC चैंपियंस ट्रॉफी ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लाइव टेलीकास्ट ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लाइव स्ट्रीमिंग ICC चैंपियंस ट्रॉफी लाइव टेलीकास्ट ICC चैंपियंस ट्रॉफी लाइव स्ट्रीमिंग Ind IND vs AUS Ind vs Aus Live IND vs AUS Live Streaming IND vs AUS Live Telecast Ind vs Aus लाइव IND vs AUS लाइव टेलीकास्ट IND vs AUS लाइव स्ट्रीमिंग India India cricket team INDIA NATIONAL CRICKET TEAM India National Cricket Team vs Australia National Cricket Team India vs Australia India vs Australia Live India vs Australia Live Streaming India vs Australia Live Telecast live cricket LIVE CRICKET SCORE live cricket streaming Team India ऑस्ट्रेलिया ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया बनाम टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम चैंपियंस ट्रॉफी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लाइव टेलीकास्ट चैंपियंस ट्रॉफी 2025 लाइव स्ट्रीमिंग चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल टीम इंडिया भारत भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव भारतीय क्रिकेट टीम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम लाइव क्रिकेट लाइव क्रिकेट स्कोर लाइव क्रिकेट स्ट्रीमिंग पाक बनाम इंग्लैंड

संबंधित खबरें

Most Sixes For India vs Pakistan In T20I: भारत बनाम पाकिस्तान टी20 मुकाबले में इन बल्लेबाजों ने मचाया हैं कोहराम, जड़ें हैं सबसे ज्यादा छक्के

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 30th Match Scorecard: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, ट्रैविस हेड और मिशेल मार्श ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ICC T20 World Cup 2026 Super 8 Schedule: सुपर 8 में कौन सी टीम किसको देगी टक्कर! ग्रुप, सीडिंग और पूरा फॉर्मेट यहां डिटेल में समझें

\