क्रिकेट

IND vs ENG 2nd ODI 2025 Preview: दूसरे वनडे में जीत का सिलसिला जारी रखेगी टीम इंडिया या इंग्लैंड करेगी वापसी? मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 09 फरवरी(शनिवार) से कटक के बाराबती स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 01:30 PM से खेला जाएगा. जिसका टॉस शाम 01:00 PM को होगा.

IND vs ENG 2nd ODI 2025 Preview: दूसरे वनडे में जीत का सिलसिला जारी रखेगी टीम इंडिया या इंग्लैंड करेगी वापसी? मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स
टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड (Photo Credits: Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज(ODI Series) का दूसरा मुकाबला 09 फरवरी(शनिवार) से कटक(Cuttack) के बाराबती स्टेडियम(Barabati Stadium) में खेला जाएगा. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की खराब फॉर्म और विराट कोहली की संभावित वापसी से चयन को लेकर उहापोह भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में सीरीज जीत की राह में बड़ी चुनौतियां हैं. नागपुर में खेले गए पहले वनडे में भारत ने चार विकेट से जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त बनाई थी, लेकिन कोहली के दाएं घुटने में तकलीफ के कारण आराम करने से उनकी फिटनेस को लेकर चिंता बढ़ गई थी, खासकर चैंपियंस ट्रॉफी को ध्यान में रखते हुए. यह भी पढ़ें: कटक वनडे में भारत और इंग्लैंड के ये धुरंधर मचाएंगे तांडव! इन दिग्गजों के साथ बनाएं अपनी विनिंग फैंटेसी प्लेइंग इलेवन

हालांकि, उपकप्तान शुभमन गिल ने संकेत दिया था कि कोहली दूसरे मैच के लिए उपलब्ध हो सकते हैं, जो उस मैदान पर खेला जाएगा जहां उन्होंने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 85 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी. कोहली टीम के साथ कटक पहुंचे और काफी सहज नजर आए.

वनडे में भारत बनाम इंग्लैंड हेड टू हेड रिकार्ड्स(IND vs ENG Head to Head Records): भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे क्रिकेट में अब तक कुल 107 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से भारत ने 58 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड ने 44 बार जीत दर्ज की है. 3 मुकाबले बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए, जबकि 2 मैच टाई रहे. दोनों टीमों के बीच ये प्रतिस्पर्धा हमेशा रोमांचक रही है, जिसमें भारत ने अब तक बेहतर प्रदर्शन किया है.

 भारत बनाम इंग्लैंड पहले दूसरे 2025 मैच की प्रमुख खिलाड़ी(IND vs ENG Key Players To Watch Out): विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, हर्षित राणा, फिल साल्ट, जैकब बेथेल, जोफ्रा आर्चर ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है और कभी मैच के परिणाम को पलट सकते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी. यह भी पढ़ें: भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे वनडे मैच से पहले जानें कटक के बाराबती स्टेडियम की पिच रिकॉर्ड्स, मोस्ट रन, विकेट समेत खास आंकड़े

 

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान(IND vs ENG Mini Battle):  भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल और इंग्लैंड के गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, बेन डकेट और हर्षित राणा के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे वनडे 2025 मैच कब और कहां खेला जाएगा? 

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 09 फरवरी(शनिवार) से कटक के बाराबती स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 01:30 PM से खेला जाएगा. जिसका टॉस शाम 01:00 PM को होगा.

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे वनडे 2025 मैच का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे वनडे 2025 मैच का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों पर किया जाएगा. क्रिकेट प्रेमी इन रोमांचक मुकाबलों को अपने टेलीविज़न सेट्स पर लाइव देख सकते हैं. इसके अतिरिक्त, डिजिटल दर्शकों के लिए लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा डिज़्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरे वनडे 2025 मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: बेन डकेट, फिलिप साल्ट (विकेट कीपर), जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2025 03:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).