BAN vs AFG Asia Cup 2025 Match Preview: बांग्लादेश बनाम अफ़ग़ानिस्तान एशिया कप मुकाबले से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का मुकाबला 16 सितंबर (मंगलवार) को अबू धाबी के ज़ायेद क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:30 बजे होगा.

बांग्लादेश बनाम अफ़ग़ानिस्तान(Photo Credit:LatestLY)

Afghanistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Match Preview: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच एशिया कप 2025 का 9वां ग्रुप बी मुकाबला 16 सितंबर (मंगलवार) को अबू धाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम (Sheikh Zayed Stadium) में खेला जाएगा. सुपर-4 की दौड़ में यह टक्कर बेहद महत्वपूर्ण है और दोनों टीमों के लिए करो या मरो जैसी स्थिति होगी. हाल ही में दोनों टीमों का प्रदर्शन एक-दूसरे से बिल्कुल विपरीत रहा है. राशिद खान की अगुआई वाली अफगानिस्तान टीम ने टूर्नामेंट के पहले मैच में हांगकांग चाइना को 94 रनों से हराकर शानदार आगाज किया था. बांग्लादेश बनाम अफ़ग़ानिस्तान एशिया कप मुकाबले में होगी कांटे की टक्कर, जानिए कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

वहीं बांग्लादेश ने शुरुआती मैच में जीत दर्ज करने के बाद श्रीलंका से हार झेली. श्रीलंका के खिलाफ लिटन दास की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 139/5 रन बनाए, जिसे लंका ने 6 विकेट शेष रहते और 32 गेंदें पहले ही हासिल कर लिया. ऐसे में बांग्लादेश के सामने अब अफगानिस्तान को हराकर टूर्नामेंट में बने रहने की चुनौती होगी.

टी20 में बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान हेड टू हेड रिकार्ड्स (BAN vs AFG Head to Head Records): अब तक दोनों टीमों के बीच 12 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें अफगानिस्तान ने 7 और बांग्लादेश ने 5 बार जीत दर्ज की है. आखिरी बार दोनों टीमें 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भिड़ी थीं, जहां अफगानिस्तान ने बाजी मारी थी.

बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान एशिया कप 2025 के लिए प्रमुख खिलाड़ी (BAN vs AFG Key Players To Watch Out): लिटन दास, रिशाद हुसैन, सदीकुल्लाह अतल, अजमतुल्लाह उमरजई और नूर अहमद इस मुकाबले में सबसे अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं।

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक-दूसरे को कर सकते हैं परेशान (BAN vs AFG Mini Battle): बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास और अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान की टक्कर रोमांचक होगी. वहीं अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फज़लहक फारूकी बनाम तंजीद हसन की भिड़ंत भी मैच का रुख बदल सकती है.

बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान एशिया कप 2025 मैच कब और कहां आयोजित किया जाएगा?

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का मुकाबला 16 सितंबर (मंगलवार) को अबू धाबी के ज़ायेद क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8:00 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:30 बजे होगा.

बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान एशिया कप 2025 का लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां और कैसे देखें?

भारतीय दर्शकों के लिए BAN बनाम AFG एशिया कप 2025 मैच का आधिकारिक प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर होगा। यह मैच Sony Sports टीवी चैनलों पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा. वहीं, BAN बनाम AFG मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. दर्शकों को लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए SonyLIV का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है.

बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान एशिया कप 2025 मैच के लिए संभावित प्लेइंग इलेवन:

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: तंजीद हसन, परवेज़ हुसैन इमोन, लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), तौहीद हृदयो, महेदी हसन, जकर अली, शमीम हुसैन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, शोरिफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान

अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम: सदीकुल्लाह अतल, रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अल्लाह ग़ज़नफर, फज़लहक फारूकी

Share Now

Tags

abu dhabi AFG vs BAN Afghanistan Afghanistan national cricket team Afghanistan National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team Asia Cup Asia Cup 2025 BAN vs AFG bangladesh bangladesh national cricket team Bangladesh National Cricket Team vs Afghanistan National Cricket Team Bangladesh vs Afghanistan Bangladesh vs Afghanistan details Bangladesh vs Afghanistan head to head records Bangladesh vs Afghanistan mini battle Bangladesh vs Afghanistan streaming Gulbadin Naib Litton Das Mohammad Nabi Mustafizur Rahman Noor Ahmad Rashid Khan Sediqullah Atal Zayed Cricket Stadium. अफगानिस्तान अफगानिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम अबू धाबी एएफजी बनाम बीएएन एशिया कप एशिया कप 2025 गुलबदीन नायब जायद क्रिकेट स्टेडियम नूर अहमद प्रतिबंध बनाम अफगानिस्तान बांग्लादेश बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान बांग्लादेश बनाम अफ़ग़ानिस्तान हेड टू हेड रिकार्ड्स बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम मुस्तफिजुर रहमान मोहम्मद नबी राशिद खान लिटन दास सेदिकुल्लाह अटल

\