बिग बैश लीग में साथी खिलाड़ियों को पानी पिलाते नजर आए Tim Paine, अफ्रीका दौरे से पहले कप्तानी पर भी मंडराया खतरा

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के समापन के बाद मेजबान टीम के कप्तान टिम पेन घरेलु टूर्नामेंट बिग बैश लीग में अपनी टीम होबार्ट हरिकेंस के साथ जुड़ गए हैं. मैच के दौरान पेन को मैदान में अपने साथी खिलाड़ियों को लिए ड्रिंक्स ले जाते हुए देखा गया.

टिम पेन (Photo Credits: Getty Images)

नई दिल्ली, 25 जनवरी: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेले गए चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के समापन के बाद मेजबान टीम के कप्तान टिम पेन (Tim Paine) घरेलु टूर्नामेंट बिग बैश लीग (Big Bash League) में अपनी टीम होबार्ट हरिकेंस (Hobart Hurricanes) के साथ जुड़ गए हैं. मैच के दौरान पेन को मैदान में अपने साथी खिलाड़ियों को लिए ड्रिंक्स ले जाते हुए देखा गया.

बता दें कि हफ्ते भर पहले टिम पेन ऑस्ट्रेलिया टेस्ट क्रिकेट टीम की अगुवाई कर रहे थे. पेन की अगुवाई में टीम ने भारतीय टीम को एडिलेड में ऐतिहासिक शिकस्त दी थी. दरअसल पूरी भारतीय टीम दूसरी पारी में महज 36 रन पर ढेर हो गई जो टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का न्यूनतम स्कोर है. इस हार के बाद टीम इंडिया के नियमित कप्तान विराट कोहली अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए भारत लौट आए.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus 3rd Test 2021: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने की अश्विन को ट्रोल करने की कोशिश, भारतीय स्पिनर के करारे जवाब से बोलती हुई बंद, देखें Video

कोहली की जगह टीम इंडिया की कमान अनुभवी खिलाड़ी अंजिक्या रहाणे (Ajinkya Rahane) के हाथों में दी गई. रहाणे की अगुवाई में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में आठ विकेट से हराया.

वहीं सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया तीसरा टेस्ट मुकाबला ड्रा रहा. इसके पश्चात् टीम इंडिया ने ब्रिसबेन क्रिकेट ग्राउंड में मेजबान टीम को 1988 के बाद पहली बार शिकस्त देते हुए टेस्ट सीरीज पर अपना कब्जा जमाया.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन ने कहा- विराट कोहली को बल्लेबाजी करते देखना पसंद, लेकिन रन बनाते नहीं

बता दें कि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद पेन की कप्तानी पर भी खतरा मंडराने लगा है. ऑस्ट्रेलिया को अगले महीने साउथ अफ्रीका दौरे पर जाना है और मीडिया रिपोर्ट्स के माने तो पेन की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को अफ्रीका दौरे पर कप्तान बनाया जा सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड