Batsmen With Most Runs In IPL History: आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े रन मशीन, जानिए किस बल्लेबाज ने बनाए सबसे ज्यादा रन

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कई दिग्गज बल्लेबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन से रन बनाने के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. इन खिलाड़ियों ने लगातार बेहतरीन पारियां खेलकर अपनी टीमों को जीत दिलाई और बड़े मुकाबलों में भी अपना दबदबा कायम रखा. आइए आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं.

एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा (Photo Credit: X Formerly Twitter)

TATA Indian Premier League 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League 2026) का आगाज 28 मार्च से होने वाला है. गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के मैच से सीजन की शुरुआत होगी. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक सिर्फ 20 मैचों का ही शेड्यूल जारी किया है, जिनमें एक से बढ़कर एक ब्लॉकबस्टर मैच शामिल है. पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन के बाद कई टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड में बड़े बदलाव किए हैं. एक का तो कप्तान भी बदल गया है. मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आगामी इंडियन प्रीमियर लीग सीजन के पहले मैच में 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद की मेजबानी करेगा. देश में आगामी विधानसभा चुनाव की वजह से 2026 इंडियन प्रीमियर लीग के केवल पहले 20 मैचों की घोषणा की गई है. आईपीएल के दूसरे चरण के मैचों की घोषणा बाद में की जाएगी. यह भी पढ़ें: West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Video Highlights: सेंट विंसेंट में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें WI-W बनाम AUS-W मैच पूरा हाइलाइट्स

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कई दिग्गज बल्लेबाजों ने अपने शानदार प्रदर्शन से रन बनाने के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. इन खिलाड़ियों ने लगातार बेहतरीन पारियां खेलकर अपनी टीमों को जीत दिलाई और बड़े मुकाबलों में भी अपना दबदबा कायम रखा. आइए आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं.

विराट कोहली (8,661 रन): रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में पहले पायदान पर हैं. 'रन मशीन' ने 267 मैचों की 259 पारियों में 39.54 की औसत और 132.85 की स्ट्राइक रेट से 8,661 रन बनाए हैं. विराट कोहली के नाम आईपीएल में आठ शतक और 63 अर्धशतक दर्ज हैं. विराट कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 नाबाद है.

रोहित शर्मा (7,046 रन): दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. 'हिटमैन' ने 272 मैचों की 267 पारियों में 29.73 की औसत और 132.09 की स्ट्राइक रेट से 7,046 रन बनाए हैं. रोहित शर्मा के नाम आईपीएल में दो शतक और 47 अर्धशतक हैं, जबकि रोहित शर्मा का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 109 नाबाद है.

शिखर धवन (6,769 रन): टीम इंडिया के पूर्व स्टार सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. शिखर धवन ने 222 मैचों की 221 पारियों में 35.25 की औसत और 127.14 की स्ट्राइक रेट से 6,769 रन बनाए हैं. शिखर धवन के नाम आईपीएल में दो शतक और 51 अर्धशतक हैं.

डेविड वॉर्नर (6,565 रन): ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. डेविड वार्नर ने 184 मैचों में 40.52 की औसत और 139.77 की स्ट्राइक रेट से 6,565 रन बनाए हैं. डेविड वार्नर के नाम चार शतक और 62 अर्धशतक दर्ज हैं.

नोट: आईपीएल में इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन उन्हें लीग के सबसे महान बल्लेबाजों में शामिल करता है, और आने वाले सीजन में भी ये रिकॉर्ड चर्चा में बने रहेंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

Bowlers With Most Wicket In IPL History: आईपीएल इतिहास के सबसे घातक गेंदबाज, जानिए किसके नाम हैं सबसे ज्यादा विकेट

Orange Cap Winners List In IPL History: आईपीएल में ऑरेंज कैप जीतने वाले बल्लेबाजों की पूरी सूची, 2008 से 2025 तक इन खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

International Cricket Match And TATA IPL 2025 Schedule For Today: आईपीएल में आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, बस एक क्लिक पर जानें लाइव प्रसारण समेत 25 अप्रैल के सभी मुकाबलों का पूरा शेड्यूल

Bengaluru Beat Rajasthan, TATA IPL 2025 42nd Match Scorecard: बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चखा जीत का स्वाद, रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 11 रनों से रौंदा; यहां देखें RCB बनाम RR मैच का स्कोरकार्ड

\