Bangladesh Women vs Netherlands Women, T20 World Cup 2026 5th Match Live Streaming In India: आज टी20 वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगी बांग्लादेश और नीदरलैंड्स की टीमें, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh Women's National Cricket Team vs Netherlands Women's National Cricket Team, ICC Women's T20 World Cup 2026 5th Match Live Streaming And Telecast Details: बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड्स महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2026 का पांचवां मुकाबला आज यानी 14 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन स्टेडियम (Edgbaston Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. महिला टी-20 विश्व कप के इस अहम मुकाबले में दोनों टीमें जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेंगी. बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना (Nigar Sultana) की नजर ग्रुप ए में मजबूत शुरुआत करने पर होगी. वहीं बाबेट डे लीडे (Babette de Leede) की अगुवाई वाली नीदरलैंड्स टीम अपने पहले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप अभियान में बड़ा उलटफेर करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मिराज ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

महिला टी20 विश्व कप का हर मुकाबला काफी अहम होता है और दोनों टीमों के लिए यह मैच टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बांग्लादेश की टीम अपनी अनुभवी स्पिन गेंदबाजी के दम पर मुकाबले में बढ़त हासिल करना चाहेगी. दूसरी ओर नीदरलैंड्स की टीम सहयोगी सदस्य देश होने के बावजूद अपनी बढ़ती ताकत का प्रदर्शन कर बड़ा उलटफेर करने की कोशिश करेगी.

बांग्लादेश महिला बनाम नीदरलैंड्स महिला हेड टू हेड (BAN-W vs NED-W Head To Head)

महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के बीच अब तक 5 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान बांग्लादेश की टीम ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है. जबकि नीदरलैंड्स की टीम को सिर्फ 1 मुकाबले में सफलता मिली है.

बांग्लादेश की टीम को कप्तान निगार सुल्ताना, शोभना मोस्टारी और शोरना अख्तर से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी. वहीं नाहिदा अख्तर, फहीमा खातून और राबेया खान गेंदबाजी विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगी. दूसरी ओर नीदरलैंड्स की उम्मीदें बाबेट डे लीडे, स्टेरे कालिस और रॉबिने रिज्के पर टिकी होंगी. गेंदबाजी में कैरोलिन डे लैंगे और आइरिस ज्विलिंग अहम भूमिका निभा सकती हैं.

बांग्लादेश महिला बनाम नीदरलैंड्स महिला के बीच मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (BAN-W vs NED-W Match Date And Venue)

बांग्लादेश महिला और नीदरलैंड्स महिला के बीच आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पांचवां मुकाबला आज यानी 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले यानी दोपहर 2:30 बजे होगा.

भारत में बांग्लादेश महिला बनाम नीदरलैंड्स महिला मैच का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (BAN-W vs NED-W Match Live TV Channel Telecast In India)

बांग्लादेश महिला और नीदरलैंड्स महिला के बीच आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पांचवां मुकाबला एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगा.

भारत में बांग्लादेश महिला बनाम नीदरलैंड्स महिला मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें? (Where To Watch BAN-W vs NED-W Match Live Streaming In India)

बांग्लादेश महिला और नीदरलैंड्स महिला के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पांचवां मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. भारत में इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार (JioHotstar) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (BAN-W vs NED-W Match Playing Prediction)

बांग्लादेश: दिलारा अख्तर (विकेटकीपर), शारमिन अख्तर, शोभना मोस्टारी, निगार सुल्ताना (कप्तान), शोरना अख्तर, रितु मोनी, फहीमा खातून, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, मारुफा अख्तर और फरिहा त्रिस्ना.

नीदरलैंड्स: फीबे मोल्केनबोअर, हीदर सीगर्स, स्टेरे कालिस, बाबेट डे लीडे (विकेटकीपर/कप्तान), रॉबिने रिज्के, सान्या खुराना, फ्रेडरिक ओवरडाइक, कैरोलिन डे लैंगे, आइरिस ज्विलिंग, सिल्वर सीगर्स और मिर्थे वान डेर राड.

नोट: बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम नीदरलैंड्स महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.