Bangladesh vs Zimbabwe Test Series Live Streaming In India: बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे के बीच टेस्ट सीरीज में होगी कांटे की टक्कर, यहां जानें भारत में कब कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

बांग्लादेश ने आगामी सीरीज के लिए एक मजबूत टेस्ट टीम की घोषणा की है, जिसमें कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो और अनुभवी मुश्फिकुर रहीम की वापसी हुई है, जो अपने 100वें टेस्ट मैच के करीब हैं. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज तंजीम हसन साकिब को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है.

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, Test Series 2025 Live Streaming: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का आगाज 20 अप्रैल से होगा. आठ अप्रैल को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट मैच 20 अप्रैल से सिलहट (Sylhet) में खेला जाएगा. जबकि, दूसरा टेस्ट मैच 28 अप्रैल से चैटोग्राम (Chattogram) में होगा. ये दोनों मुकाबले भारतीय समयानुसा सुबह साढ़े नौ बजे से खेला जाएगा. बांग्लादेश की टीम 22 साल के युवा तेज गेंदबाज तंजीम हसन साकिब (Tanzim Hasan Sakib) को शामिल किया है. तंजीम हसन साकिब चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे 30 वर्षीय अनुभवी गेंदबाज तस्कीन अहमद (Taskin Ahmed) की जगह लेंगे. तंजीम हसन साकिब पहली बार टेस्ट टीम में नजर आएंगे. Bangladesh vs Zimbabwe Test Series 2025 Full Schedule: इस दिन से शुरू होगा बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे के बीच टेस्ट सीरीज, यहां देखें पूरा शेड्यूल और स्क्वाड

जिम्बाब्वे की टीम इस टेस्ट सीरीज के लिए ढाका पहुंच गई. फरवरी में आयरलैंड का दौरा मिस करने के बाद कप्तान क्रेग एर्विन की भी वापसी हुई हैं. वहीं, तफदज़वा त्सिगा और वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा को टीम में शामिल हैं, दोनों खिलाड़ी करीब दो साल के बाद टीम में लौटे हैं. इस दौरे के लिए युवा गेंदबाज विंसेंट मासेकेसा को मौका दिया गया है. इसके अलावा निकोलस वेल्च ने आयरलैंड में प्रभावित करने के बाद अपना स्थान बरकरार रखा है.

बांग्लादेश ने आगामी सीरीज के लिए एक मजबूत टेस्ट टीम की घोषणा की है, जिसमें कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो और अनुभवी मुश्फिकुर रहीम की वापसी हुई है, जो अपने 100वें टेस्ट मैच के करीब हैं. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज तंजीम हसन साकिब को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है.

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज कब और कहा खेला जाएगा?

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 20 अप्रैल से सिलहट में खेला जाएगा. जबकि, दूसरा टेस्ट मैच 28 अप्रैल से चैटोग्राम (Chattogram) में होगा.

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें

बांग्लादेश के जिम्बाब्वे दौरे 2025 के लाइव-स्ट्रीमिंग विवरण की घोषणा अभी तक नहीं की गई है.

यहां देखें पूरा शेड्यूल

पहला टेस्ट: 20 अप्रैल - 24 अप्रैल- बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे (सुबह 9:30 बजे)

दूसरा टेस्ट: 28 अप्रैल - 2 मई 2025- बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे (सुबह 9:30 बजे).

बांग्लादेश टेस्ट स्क्वाड: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), महमुदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, महिदुल इस्लाम भुइयां अंकोन, जेकर अली अनिक (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (उपकप्तान), ताइजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, हसन महमूद, सैयद खालिद अहमद, तंजीम हसन साकिब.

जिम्बाब्वे टेस्ट स्क्वाड: क्रेग एर्विन (कप्तान), ब्रायन बेनेट, जोनाथन कैंपबेल, बेन कुरेन, ट्रेवर ग्वांडू, वेस्ले मधेवेरे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, विंसेंट मासेकेसा, न्याशा मायावो, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारावा, विक्टर न्याउची, तफदज़वा त्सिगा, निकोलस वेल्च, सीन विलियम्स.

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

\