Bangladesh vs West Indies, 3rd ODI Match 2025 Live Toss And Scorecard: ढाका में बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मेराज़ ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड
बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज के बीच आखिरी वनडे सीरीज साल 2024 में खेला गया था. ये सीरीज वेस्टइंडीज की टीम ने 3-0 से जीती थी. ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि बांग्लादेश की टीम वेस्टइंडीज से अपना हिसाब बराबर कर पाती है या नहीं. पिछले कुछ समय से वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बांग्लादेश टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है.
Bangladesh National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, 3rd ODI Match 2025 Live Toss And Scorecard Update: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला आज यानी 23 अक्टूबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) में खेला जा रहा हैं. दूसरे वनडे मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने सुपर ओवर में हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली हैं. अब दोनों टीमें तीसरा मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में बांग्लादेश की अगुवाई मेहदी हसन मेराज़ (Mehidy Hasan Miraz) कर रहें हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान शाई होप (Shai Hope) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले बांग्लादेश के कप्तान मेहदी हसन मेराज़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs West Indies, 3rd ODI Match 2025 Dhaka Pitch Report And Weather Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या खेला जाएगा पूरा मैच, जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल
ढाका में बांग्लादेश ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (Bangladesh vs West Indies 3rd ODI Match Playing XI)
बांग्लादेश (Bangladesh 3rd ODI Playing XI): सैफ हसन, सौम्या सरकार, तौहीद हृदोय, नजमुल हुसैन शांतो, महिदुल इस्लाम अंकोन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), नसुम अहमद, नुरुल हसन (विकेटकीपर), रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान.
वेस्टइंडीज (West Indies 3rd ODI Playing XI): एलिक अथानाज़े, ब्रैंडन किंग, कीसी कार्टी, एकीम अगस्टे, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, गुडाकेश मोती, रोस्टन चेज़, जस्टिन ग्रीव्स, अकील होसेन, खारी पियरे.
बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज के बीच आखिरी वनडे सीरीज साल 2024 में खेला गया था. ये सीरीज वेस्टइंडीज की टीम ने 3-0 से जीती थी. ऐसे में अब ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि बांग्लादेश की टीम वेस्टइंडीज से अपना हिसाब बराबर कर पाती है या नहीं. पिछले कुछ समय से वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में बांग्लादेश टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है.
बांग्लादेश ने अपने पिछले पांच मुकाबलों में से महज एक मैच ही जीता है. दूसरी तरफ वेस्टइंडीज ने अपने पिछले पांच मैचों में से दो मैच जीते हैं. घरेलू मैदान पर बांग्लादेश टीम का रिकॉर्ड अच्छा रहा है. इस सीरीज में नजमुल हसन शांतो की वापसी हुई है. तौहीद हृदय, मेहदी हसन मिराज बांग्लादेश के तरफ से अच्छी फार्म में है. बांग्लादेश टीम के अनुभवी बल्लेबाज लिटन दास चोट के वजह से श्रृंखला से बाहर हो गए हैं.
नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.