Bangladesh vs West Indies, 2nd T20I Match Live Streaming In India: आज बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के बीच खेला जाएगा दूसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs West Indies National Cricket Team, 2nd T20I Match 2025 Live Streaming: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 29 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चट्टोग्राम (Chattogram) के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम (Bir Sreshtho Flight Lieutenant Matiur Rahman Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने बांग्लादेश को 16 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही वेस्टइंडीज की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबले को जीतकर वेस्टइंडीज की टीम सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी. जबकि, बांग्लादेश की टीम सीरीज में वापसी करने उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में बांग्लादेश की अगुवाई लिटन दास (Litton Das) कर रहें हैं. जबकि, इंग्लैंड की कमान शाई होप (Shai Hope) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Zimbabwe vs Afghanistan, 1st T20I Match 2025 Harare Pitch Report And Weather Update: हरारे में अफगानिस्तान के बल्लेबाज करेंगे रनों की बारिश या जिम्बाब्वे के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

वेस्टइंडीज टीम ने अपनी पिछली टी20 इंटरनेशनल सीरीज नेपाल के खिलाफ खेली जिसमें वह 2-1 से हार गई. दूसरी तरफ बांग्लादेश ने अपनी पिछली टी20 इंटरनेशनल सीरीज में अफगानिस्तान टीम को 3-0 से हराया है. बांग्लादेश टीम ने टी20 इंटरनेशनल में अच्छा प्रदर्शन किया है. इस सीरीज में घरेलू परिस्थितियों पक्ष में होने की वजह से बांग्लादेश टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. लिट्टन दास बांग्लादेश टीम में वापसी कर रहे हैं.

बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (BAN vs WI T20I Head To Head Record)

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच अबतक कुल 20 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान वेस्टइंडीज की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. वेस्टइंडीज की टीम को 10 मुकाबलों में जीत मिली हैं. जबकि, बांग्लादेश की टीम को महज आठ मैचों में जीत नसीब हुई हैं. वहीं, दो मैच बेनतीजा रहा हैं.

बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला कब और कहां आयोजित किया जाएगा?

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 29 अक्टूबर को चट्टोग्राम के बीर श्रेष्ठो फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा, जिसका टॉस शाम 5:00 बजे होगा.

भारत में बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?

बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेली जानी वाली टी20 इंटरनेशनल सीरीज का भारत में कोई आधिकारिक ब्रॉडकास्ट पार्टनर नहीं है, इसलिए भारत में बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट का विकल्प उपलब्ध नहीं होगा.

भारत में बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले का लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?

हाँ, भारत में BAN बनाम WI टी20 इंटरनेशनल सीरीज का लाइव ऑनलाइन स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी. इसके लिए FanCode ऐप और वेबसाइट पर बांग्लादेश बनाम वेस्ट इंडीज पहले टी20 मुकाबले को लाइव देखा जा सकेगा. हालांकि, भारत के दर्शकों को इसे देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (Bangladesh vs West Indies 2nd T20I Probable Playing XI)

बांग्लादेश (Bangladesh 2nd T20I Probable Playing XI): लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), तंजीद हसन, सैम हसन, तौहीद हिरदॉय, शमीम हुसैन, मेहदी हसन, नसूम अहमद, रिशद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान.

वेस्टइंडीज (West Indies 2nd T20I Probable Playing XI): ब्रैंडन किंग, एलिक अथनाज़े/अमीर जंगो, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोवमैन पॉवेल, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, रॉस्टन चेज़, एकीम अगस्टे/खैरी पायरे, गुडाकेश मोती, अकील हुसैन.

नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.