SL vs BAN 2nd Test 2025 Dream11 Team Prediction: बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट मैच में होगी काटें की टक्कर, यहां जानें कैसे चुनें बेस्ट ड्रीम11 फैंटेसी टीम प्रेडिक्शन
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट 2025 मैच की ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन टीम का कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो(BAN) को बनाया जा सकता है, जबकि इन-फॉर्म कामिंदु मेंडिस(SL) को उप-कप्तान चुना जा सकता है. इस कॉम्बिनेशन में बनाए गए टीम के साथ आप जीतकर करोड़पति बनने का सपना पूरा कर सकते है.
Sri Lanka National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team: श्रीलंका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 चक्र का दूसरा टेस्ट मैच 25 जून(बुधवार) से कोलंबो (Colombo) के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (Sinhalese Sports Club) में खेला जाएगा. पहला टेस्ट मुकाबला श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच बेहद रोमांचक रहा, जहां दोनों टीमों ने पहली पारी में 450 से ज्यादा रन बनाए और मैच ड्रॉ की ओर बढ़ गया. बल्लेबाज़ों ने दबदबा दिखाया, जबकि गेंदबाज़ों को पिच से ज्यादा मदद नहीं मिली. श्रीलंका के लिए यह मुकाबला अहम होगा क्योंकि अनुभवी बल्लेबाज़ एंजेलो मैथ्यूज़ ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और उनकी कमी टीम को जरूर खलेगी. बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दूसरा टेस्ट होगा सीरीज का निर्णायक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल्स और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
वहीं बांग्लादेश की टीम पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास से भरी होगी. बल्लेबाज़ी क्रम ने बेहतरीन संयम दिखाया और गेंदबाज़ों ने भी कुछ अहम मौकों पर दबाव बनाया. हालांकि जीत उनसे थोड़ी दूर रह गई, लेकिन उन्होंने यह ज़रूर साबित कर दिया कि वे श्रीलंका को उसकी सरज़मीं पर कड़ी टक्कर देने की काबिलियत रखते हैं. कप्तान नजमुल हुसैन शंटो की अगुवाई में बांग्लादेश की टीम अब इस सीरीज़ को जीतने के इरादे से उतरेगी, जबकि श्रीलंका की नज़र घरेलू मैदान पर वापसी करते हुए सीरीज़ पर कब्ज़ा जमाने पर होगी.
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट 2025 मैच की संभावित प्लेइंग इलेवन
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2025 07:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

