Bangladesh vs South Africa, 2nd Test Day 3 Preview: बांग्लादेश के बल्लेबाज खेलेंगे करिश्माई पारी या अफ्रीकी गेंदबाज एक बार फिर करेंगे तांडव, यहां जानें मौसम का हाल, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल और स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

साउथ अफ्रीका की टीम को तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. कगिसो रबाडा के अलावा डेन पैटर्सन और केशव महाराज को एक-एक विकेट हासिल हुए.

बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo: @ProteasMenCSA/@BCBtigers)

Bangladesh National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team 2nd Test Match Day 3 Preview: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम साउथ अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का दूसरा टेस्ट मुकाबला 29 अक्टूबर से खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चट्टोग्राम (Chattogram) के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम (Zahur Ahmed Chowdhury Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही मेहमान टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश की अगुवाई नजमुल हुसैन शान्तो (Najmul Hossain Shanto) कर रहे हैं. जबकि साउथ अफ्रीका की कमान एडेन मार्कराम (Aiden Markram) के कंधों पर हैं. Bangladesh vs South Africa, 2nd Test Day 2 Full Highlights: अफ्रीकी गेंदबाजों ने बांग्लादेश को दिन में दिखाए तारे, मंडराया फॉलोऑन का खतरा; यहां देखें दूसरे दिन के खेल का हाइलाइट्स

दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया हैं. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश की टीम ने नौ ओवर में चार विकेट खोकर 38 रन बना लिए हैं. पहली पारी में बांग्लादेश की टीम अभी भी 537 रन पीछे हैं. पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 32 रन पर ही टीम के चार बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. बांग्लादेश की तरफ से महमूदुल हसन जॉय ने सबसे ज्यादा 10 रन बनाए. मोमिनुल हक नाबाद छह रन और कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो नाबाद चार रन बनाकर खेल रहे हैं.

साउथ अफ्रीका की टीम को तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. कगिसो रबाडा के अलावा डेन पैटर्सन और केशव महाराज को एक-एक विकेट हासिल हुए.

इससे पहले दूसरे टेस्ट के पहले दिन साउथ अफ्रीका के कमान एडेन मार्कराम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका के टीम की शुरूआत लाजवाब रहीं और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 69 रन बोर्ड पर जड़ दिए. पहली पारी में साउथ अफ्रीका की टीम ने 144.2 ओवरों में छह विकेट खोकर 575 रन बनाई और पारी घोषित कर दी. साउथ अफ्रीका की तरफ से तीन बल्लेबाजों ने शानदार शतकीय पारियां खेली. टोनी डी ज़ोरज़ी ने सबसे ज्यादा 177 रन बनाए. टोनी डी ज़ोरज़ी के अलावा ट्रिस्टन स्टब्स 106 रन और वियान मुल्डर 105 नाबाद रनों की पारियां खेली.

इन तीनों के अलावा डेविड बेडिंघम 59 रन और सेनुरन मुथुसामी नाबाद 68 रन बनाए. बांग्लादेश की टीम को तैजुल इस्लाम ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. बांग्लादेश की ओर से तेज गेंदबाज तैजुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा पांच विकेट चटकाए. तैजुल इस्लाम के अलावा नाहिद राणा को एक विकेट मिला.

SA बनाम BAN दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के खेल में मुख्य खिलाड़ी (SA vs BAN Key Players To Watch): मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो, मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, डेन पैटरसन ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान (Mini Battle): नजमुल हुसैन शान्तो और कगिसो रबाडा के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं मुश्फिकुर रहीम बनाम केशव महाराज के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच कब और कहां खेला जाएगा?

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 2 मैचों के टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 29 अक्टूबर(मंगलवार) से चट्टोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम में खेला जा रहा है. तीसरे दिन का खेल 31 अक्टूबर (गुरुवार) को भारतीय समयानुसार सुबह 09:30 से खेला जाएगा.

दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल कहां और कैसे देखें?

भारत में बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज 2024 का प्रसारण अधिकार FanCode के पास हैं. जिसके वजह से बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट 2024 का प्रसारण भारत के किसी भी टीवी चैनल पर उपलब्ध नहीं होगा. जबकि बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका टेस्ट 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड ऐप (FanCode App) और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दक्षिण अफ्रीका बनाम बांग्लादेश दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन के दौरान चट्टोग्राम का मौसम रिपोर्ट: मैच के तीसरे दिन मौसम साफ रहने की उम्मीद है. सूरज सिर पर रहेगा. तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, जिससे मैच की शुरुआत गर्म और उमस भरी होगी. मैच के दूसरे दिन भी मौसम की स्थिति ऐसी ही रहने की उम्मीद है. तीसरे दिन थोड़ा बदलाव हो सकता है क्योंकि गरज के साथ बारिश होने की 4 प्रतिशत संभावना है, जिससे दिन के अंत में थोड़ी बारिश हो सकती है. दिन 4 और 5 को ज़्यादातर धूप रहेगी, तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास गर्म और उमस भरा रहेगा. कुल मिलाकर, ऐसा लगता नहीं है कि बारिश की वजह से पांच दिनों तक खेल प्रभावित होगा.

बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Zahur Ahmed Chowdhury Stadium Pitch Report)

जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम की पिच शुरुआत में बल्लेबाजों के अनुकूल रहने की उम्मीद है. हालांकि, ट्रैक धीमा रहेगा और मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिनर हावी हो जाएंगे और खेल के भाग्य को तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa Squad for 2nd Test vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम का ऐलान, कगिसो रबाडा की वापसी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मिला मौका

Old Monk Sales Ban in Maharashtra: ओल्ड मंक की बिक्री पर रोक से कंपनी को ₹500 करोड़ का नुकसान, महाराष्ट्र सरकार को आबकारी राजस्व में ₹350 करोड़ की हानि

Old Monk Ban: बॉम्बे हाईकोर्ट में ओल्ड मोंक निर्माता की दलील; खोपोली प्लांट बंद होने से महाराष्ट्र को 300 करोड़ के आबकारी राजस्व का नुकसान, 300 कर्मचारी बेरोजगार

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स