Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मुकाबला 11 मार्च को खेला गया था. पूरी सीरीज ढाका के ऐतिहासिक शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित की जा रही है. दूसरे वनडे में पाकिस्तान की टीम वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि बांग्लादेश की टीम सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 2nd ODI Match Date And Time: पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच पाकिस्तान का बांग्लादेश दौरा 2026 का दूसरा वनडे मुकाबला कल यानी 13 मार्च को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Shere Bangla National Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा. पहले वनडे मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया था. इसके साथ ही बांग्लादेश की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब दूसरे वनडे मुकाबले को जीतकर बांग्लादेश की टीम सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. वहीं, पाकिस्तान की टीम सीरीज में वापसी करना चाहेगी. इस सीरीज में बांग्लादेश की अगुवाई मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की कमान शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Virat Kohli IPL Records: एक सीजन में इतने रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं विराट कोहली, जानिए RCB के घातक बल्लेबाज के शानदार रिकॉर्ड्स

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है, जिसका पहला मुकाबला 11 मार्च को खेला गया था. पूरी सीरीज ढाका के ऐतिहासिक शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित की जा रही है. दूसरे वनडे में पाकिस्तान की टीम वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि बांग्लादेश की टीम सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने की कोशिश करेगी.

पहले वनडे मुकाबले में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज नाहिद राणा (Nahid Rana) ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया था. उन्होंने 24 रन देकर 5 विकेट हासिल किए, जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा. उनकी घातक गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान की टीम 30.4 ओवर में सिर्फ 114 रन पर ऑलआउट हो गई थी.

इसके बाद बांग्लादेश की ओर से तंजीद हसन तमिम (Tanzid Hasan Tamim) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में नाबाद 67 रन बनाए और टीम को आसान जीत दिला दी. इस जीत के साथ बांग्लादेश ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

मीरपुर की पिच को लेकर पहले माना जा रहा था कि यह बल्लेबाजों के लिए मददगार होगी, लेकिन पहले मुकाबले में यह पिच तेज गेंदबाजों के लिए काफी अनुकूल साबित हुई. दूसरे वनडे में भी तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बारिश की संभावना जताई गई है, हालांकि पहले मैच में बारिश का असर देखने को नहीं मिला था.

पाकिस्तान की बल्लेबाजी पहले मैच में काफी कमजोर नजर आई थी. टीम में चार डेब्यू करने वाले बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan), माज़ सदाकत (Maaz Sadaqat), शामिल हुसैन (Shamyl Hussain) और अब्दुल समद (Abdul Samad) शामिल थे, जो बांग्लादेश के गेंदबाजों के सामने संघर्ष करते दिखे. ऐसे में पाकिस्तान दूसरे वनडे में अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकता है और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ (Haris Rauf) को मौका मिल सकता है. वहीं बांग्लादेश की टीम पहले मैच में मिली जीत के बाद उसी विजयी संयोजन के साथ मैदान में उतर सकती है.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (BAN vs PAK ODI Head To Head Record)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच अब तक 40 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पलड़ा भारी रहा है. पाकिस्तान ने 34 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश की टीम को 6 मुकाबलों में जीत मिली है. बांग्लादेश ने साल 2015 में अपने घर पर पाकिस्तान के खिलाफ 3-0 से सीरीज जीतकर इतिहास रचा था. हालांकि इसके बाद दोनों टीमों के बीच खेले गए हालिया मुकाबलों में पाकिस्तान ने जीत हासिल की थी.

पहले वनडे में पाकिस्तान की टीम 114 रन पर सिमट गई थी, जो वनडे क्रिकेट में बांग्लादेश के खिलाफ उनका सबसे कम स्कोर है. इससे पहले पाकिस्तान का सबसे कम स्कोर 161 रन (1999) था. वहीं बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ सात साल से ज्यादा समय बाद वनडे जीत दर्ज की.

BAN vs PAK 2nd ODI 2026 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

मैच: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान

स्टेडियम: शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, ढाका

मैच की तारीख: 13 मार्च 2026 (01:45 PM)

लाइव स्ट्रीमिंग (भारत में): FanCode

टीवी प्रसारण: भारत में उपलब्ध नहीं.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच दूसरा वनडे कब और कहां खेला जाएगा? (BAN vs PAK 2nd ODI Date And Venue)

पाकिस्तान क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे मुकाबला 13 मार्च 2026 को ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से शुरू होगा.

भारत में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच दूसरे वनडे का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (BAN vs PAK 2nd ODI Live TV Channel Telecast In India)

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मुकाबले का भारत में किसी भी टीवी चैनल पर सीधा प्रसारण उपलब्ध नहीं होगा.

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch BAN vs PAK 2nd ODI Live Streaming In India)

बांग्लादेश क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले दूसरे वनडे मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में FanCode ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (BAN vs PAK 2nd ODI Match Probable XI)

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, माज़ सदाकत, शामिल हुसैन, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, हुसैन तलत, अब्दुल समद, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, अबरार अहमद.

बांग्लादेश: तंजीद हसन तमिम, सैफ हसन, नजमुल हुसैन शांतो, लिटन दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज (कप्तान), तौहीद हृदोय, अफीफ हुसैन, तास्किन अहमद, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा.

नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match 2026 Dhaka Weather Update: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान दूसरे वनडे में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें ढाका के मौसम का हाल

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Streaming In India: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच होगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मुकाबले का लुफ्त

Bangladesh vs Pakistan ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Preview: कल बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा दूसरा वनडे, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\