क्रिकेट

Bangladesh vs Pakistan, 1st T20I Match 2025 Video Highlights: पहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने बिखेरा जलवा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच वीडियो हाइलाइट्स

इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 46 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. इसके बाद फखर जमान और खुशदिल शाह ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 70 रन तक लेकर गए.

Bangladesh vs Pakistan, 1st T20I Match 2025 Video Highlights: पहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को 7 विकेट से दी करारी शिकस्त, गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने बिखेरा जलवा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच वीडियो हाइलाइट्स
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, 1st T20I Match 2025 Full Highlights: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 20 जुलाई को खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) में खेला गया. पहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश की टीम ने पाकिस्तान को विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही बांग्लादेश की टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली हैं. अब दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश की टीम पाकिस्तान को हराकर सीरीज पर अपना कब्जा जमाना चाहेगी. जबकि, पाकिस्तान की टीम के लिए दूसरा मुकाबला करो या मरो का होगा. इस सीरीज में बांग्लादेश की अगुवाई लिटन दास (Litton Das) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान सलमान आगा (Salman Agha) के कंधों पर हैं. बांग्लादेश टीम की बात करें तो उसके हौसले बुलंद हैं. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर हो सकती हैं. यह भी पढ़ें: West Indies vs Australia, 1st T20I Match Winner Prediction: ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी वेस्टइंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का पूरा हाइलाइट्स

इस रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 46 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई. इसके बाद फखर जमान और खुशदिल शाह ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 70 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 19.3 ओवरों में महज 110 रन बनाकर सिमट गई. पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने सबसे ज्यादा 44 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान फखर जमान ने 34 गेंदों पर छह चौका और एक छक्का लगाया. फखर जमान के अलावा अब्बास अफरीदी ने नाबाद 22 रन बनाए.

दूसरी तरफ, बांग्लादेश की टीम को तस्कीन अहमद ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. तस्कीन अहमद के अलावा मुस्तफिजुर रहमान ने दो विकेट चटकाए. बांग्लादेश की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 111 रन बनाने थे.

बता दें कि लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम का आगाज भी निराशाजनक रहा और महज सात रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद परवेज़ हुसैन इमोन और तौहीद हृदोय ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 80 रन तक लेकर गए. बांग्लादेश की टीम ने 15.3 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. बांग्लादेश की तरफ से सलामी बल्लेबाज परवेज़ हुसैन इमोन ने सबसे ज्यादा नाबाद 56 रनों की धुआंधार पारी खेली. इस धमाकेदार पारी के दौरान परवेज़ हुसैन इमोन ने 39 गेंदों पर तीन चौके और पांच छक्के लगाए. परवेज़ हुसैन इमोन के अलावा तौहीद हृदोय ने 36 रन बटोरे.

वहीं, पाकिस्तान की टीम को सलमान मिर्जा ने पहली बड़ी सफलता दिलाई. पाकिस्तान की ओर से सलमान मिर्जा ने सबसे ज्यादा दो विकेट अपने नाम किए. सलमान मिर्जा के अलावा अब्बास अफरीदी ने एक विकेट चटकाए. सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार यानी 22 जुलाई को ढाका (Dhaka) के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 5:30 बजे से खेला जाएगा.

नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2025 12:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).