Bangladesh vs Pakistan, 1st ODI 2026 Pitch Report: ढाका में पहले वनडे में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज दिखाएंगे दम? यहां जानें पिच रिपोर्ट
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाली यह वनडे सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. पाकिस्तान की टीम सुपर-8 चरण से आगे नहीं बढ़ पाई थी, जिसके बाद टीम प्रबंधन ने टीम संयोजन पर दोबारा विचार करते हुए कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया है. वहीं बांग्लादेश की टीम इस बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले पाई थी.
Bangladesh National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, Pakistan Tour of Bangladesh 2026 1st ODI Pitch Report And Weather Update: पाकिस्तान दौरे पर बांग्लादेश की मेजबानी में तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 11 मार्च को बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ढाका (Dhaka) के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Shere Bangla National Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 1:45 बजे से खेला जाएगा. इस सीरीज में बांग्लादेश की कप्तानी मेहदी हसन मिराज (Mehidy Hasan Miraz) कर रहे हैं. जबकि पाकिस्तान की कमान शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Bangladesh vs Pakistan, 1st ODI Preview: आज बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा पहला वनडे, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाली यह वनडे सीरीज दोनों टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. पाकिस्तान की टीम सुपर-8 चरण से आगे नहीं बढ़ पाई थी, जिसके बाद टीम प्रबंधन ने टीम संयोजन पर दोबारा विचार करते हुए कई नए खिलाड़ियों को मौका दिया है. वहीं बांग्लादेश की टीम इस बार टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले पाई थी. सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने भारत का दौरा करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद टूर्नामेंट में स्कॉटलैंड को शामिल किया गया. अब बांग्लादेश की टीम वनडे फॉर्मेट में नई शुरुआत करना चाहेगी.
बांग्लादेश की टीम में आफिफ हुसैन (Afif Hossain) की वापसी हुई है, जिन्होंने दिसंबर 2024 के बाद पहली बार वनडे टीम में जगह बनाई है. वहीं लिटन दास (Litton Das) और महिदुल इस्लाम भुइयां (Mahidul Islam Bhuiyan) को भी टीम में बरकरार रखा गया है. हालांकि नुरुल हसन, जाकेर अली अनिक और शमीम हुसैन को इस सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली है. तेज गेंदबाज हसन महमूद और तंजीम हसन साकिब चोट के कारण टीम से बाहर हैं.
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड (BAN vs PAK ODI Head To Head Record)
बांग्लादेश क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 39 वनडे मुकाबले मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान पाकिस्तान की टीम का पड़ला भारी रहा हैं. पाकिस्तान की टीम ने 35 मुकाबले अपने नाम किए. जबकि, बांग्लादेश की टीम को महज चार मैचों में जीत नसीब हुई हैं. पिछले कुछ समय से दोनों टीमों के बीच अक्सर रोमांचक मुकाबले देखने को मिलते हैं और इस सीरीज में भी कड़ी टक्कर की उम्मीद की जा रही है.
शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Shere Bangla National Stadium Pitch Report)
ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यहां की सतह थोड़ी धीमी रहती है, जिससे बल्लेबाजों के लिए शुरुआत में रन बनाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. हालांकि सेट होने के बाद बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने में सफल रहते हैं.
इस मैदान पर स्पिन गेंदबाज अक्सर मिडिल ओवर्स में अहम भूमिका निभाते हैं. वहीं तेज गेंदबाजों को नई गेंद से थोड़ी स्विंग मिल सकती है. अगर बल्लेबाज शुरुआत में टिककर खेलते हैं तो यहां अच्छा स्कोर बनाया जा सकता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पिच की स्थिति को देखते हुए पहले बल्लेबाजी करना पसंद कर सकती है.
मौसम अपडेट (Dhaka Weather Update)
पहले वनडे मुकाबले के दौरान ढाका में मौसम सामान्य रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार मैच के दौरान बारिश की ज्यादा संभावना नहीं है. तापमान लगभग 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. हल्की नमी और गर्मी खिलाड़ियों के लिए चुनौती बन सकती है, लेकिन पूरे मैच के दौरान खेल होने की उम्मीद है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (BAN vs PAK 1st ODI Playing Prediction)
बांग्लादेश: मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्या सरकार, सैफ हसन, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदय, लिटन दास (विकेटकीपर), आफिफ हुसैन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तास्किन अहमद.
पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, हुसैन तलत, फहीम अशरफ, अब्दुल समद, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद वसीम, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, फैसल अकरम.
नोट: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस पहले वनडे मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.