BAN vs ZIM 1st Test 2025 Day 2 Scorecard: लंच ब्रेक तक जिम्बाब्वे का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 133 रन, बांग्लादेश से 58 रन पीछे, देखें स्कोरकार्ड

बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला टेस्ट मैच 20 अप्रैल स सिलहट (Sylhet) के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Sylhet International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं.

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Bangladesh National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team 1st Test Match 2025 Day 2 Scorecard: बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज (Test Series) का पहला टेस्ट मैच 20 अप्रैल से सिलहट (Sylhet) के सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Sylhet International Cricket Stadium) में खेला जा रहा हैं. पहले टेस्ट पहले दिन का खेल खत्म होने तक जिम्बाब्वे ने 14.1 ओवर 67 रन बनाए थे. इस बीच दूसरे दिन की लंच ब्रेक तक जिम्बाब्वे ने 38 ओवर में 4 विकेट खोकर 133 रन बनाए हैं. अभी मेहमान टीम बांग्लादेश से 58 रन से पीछे हैं. जिम्बाब्वे की ओर से फिलहाल वेस्ले मधवीरे 3 गेदों में 4 रन और सीन विलियम्स 57 गेंदों में 33 रन बनाकर नाबाद हैं. इसके अलावा ब्रायन बेनेट 64 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हो गए.

यह भी पढें: जॉन सीना ने कोडी रोड्स को हराकर WWE अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप जीती, रिक फ्लेयर के रिकॉर्ड को तोड़ा

वहीं बेन कर्रन 18 रन, निक वेल्च 2 रन और क्रेग एर्विन 8 रन बनाकर आउट हो गए. दूसरी ओर, बांग्लादेश की ओर से 12 ओवर में 46 रन देकर 3 विकेट चटकाए हैं. जबकि हसन महमूद को एक विकेट मिला. फ़िलहाल जिम्बाब्वे की नजरें की एक बड़े स्कोर पर होगी. ऐसे में बल्लेबाजों को बड़े ही सूझभूज से बल्लेबाजी करनी होगी. जबकि मेजबान टीम जिम्बाब्वे को जल्द जल्द से ऑलआउट करना चाहेगी.

बांग्लादेश की पहली पारी 191 रनों पर सिमटी

पहले दिन बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम 61 ओवर में 191 रनों पर सिमट गई. बांग्लादेश की ओर से मोमिनुल हक ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए. जबकि कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने 40 रन का योगदान दिया. वहीं जिम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुजरबानी और वेलिंगटन मसाकाद्जा ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए। जबकि विक्टर न्याउची और वेस्ली मधेवेरे ने 2-2 विकेट झटके.

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

\