पूर्व दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का निधन, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले सदमे में टीम

आस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट ऑलराउंडर एरिक फ्रीमैन का 76 साल की आयु में निधन हो गया.

Photo Credits: Australia Cricket Official Twitter

सिडनी, 15 दिसम्बर: आस्ट्रेलिया (Australia) के पूर्व टेस्ट ऑलराउंडर एरिक फ्रीमैन (Eric Freeman) का 76 साल की आयु में निधन हो गया. फ्रीमैन आस्ट्रेलिया के 244वें पुरुष टेस्ट खिलाड़ी थे. उन्होंने 1968 में गाबा (Gaba) में भारत के खिलाफ डेब्यू किया था. फ्रीमैन ने अपने पहले ही मैच में भारत के दोनों ओपनरों को आउट किया था.

1968-69 में वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ सीरीज में फ्रीमैन ने बल्ले और गेंद के साथ कमाल किया था. फ्रीमैन ने 183 रन बनाने के अलावा इस सीरीज में 13 विकेट भी लिए थे. फ्रीमैन ने अपने करियर में आस्ट्रेलिया के लिए कुल 11 टेस्ट खेले और 345 रन बनाने के अलावा 34 विकेट हासिल किए.

यह भी पढ़े:  Former Australia Cricketer Dean Jones Passes Away: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डीन जोन्स का मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन.

क्रिकेट के अलावा फ्रीमैन फुटबाल भी खेलते थे. साल 2002 में फ्रीमैन को मेडल ऑफ द ऑर्डर ऑफ आस्ट्रेलिया से नवाजा गया. क्रिकेटर के अलावा वह सफल प्रशासक और कमेंटेटर भी रहे.

Share Now

संबंधित खबरें

IPL में RCB और राजस्थान रॉयल्स दोनों बिके, फिर कीमत में इतना बड़ा फर्क क्यों? समझिए अरबों के इस खेल का पूरा गणित

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\