क्रिकेट

Australia Women vs Bangladesh Women, 17th Match Winner Prediction: आज ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पिछले पांच सालों में महज चार वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सभी मुकाबले अपने नाम किए हैं. बांग्लादेश की टीम को जीत का स्वाद चखना हैं.

Australia Women vs Bangladesh Women, 17th Match Winner Prediction: आज ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम बांग्लादेश महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia Women National Cricket Team vs Bangladesh Women National Cricket Team, ICC Women's World Cup 2025 17th Match Winner Prediction: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का 17वां मुकाबला आज यानी 16 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में इंडिया को 3 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है. ऑस्ट्रेलिया सात पॉइंट्स के साथ अंकतालिका में पहले पायदान पर है. इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की अगुवाई निगार सुल्ताना (Nigar Sultana) कर रहीं हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की कमान एलिसा हीली (Alyssa Healy) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Australia Women vs Bangladesh Women, 17th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

बांग्लादेश की टीम ने अपना पिछला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खोला है. इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन इस रोमांचक मुकाबले के आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका मैच जीतने में कामयाब रही है. बांग्लादेश की टीम ने अभी तक सिर्फ एक मैच जीता है और वह छठे नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराने के लिए बांग्लादेश को अच्छा स्कोर खड़ा करना होगा.

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में लगातार चौथी जीत हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट में बने रहने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी. ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने सभी मैच जीते हैं. दूसरी तरफ बांग्लादेश ने पहला मैच जीतकर अच्छी शुरुआत की लेकिन उसके बाद लगातार 3 मैच हारे हैं.

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (AUS W vs BAN W ODI Head To Head Record)

ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पिछले पांच सालों में महज चार वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सभी मुकाबले अपने नाम किए हैं. बांग्लादेश की टीम को जीत का स्वाद चखना हैं.

ये टीम मार सकती हैं बाजी (AUS W vs BAN W Match Winner Prediction)

बता दें कि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम का पड़ला भारी नजर आ रहा हैं. बांग्लादेश के लिए यह मुकाबला चुनौतीपूर्ण हो सकता है, खासकर ऑस्ट्रेलिया की मजबूत गेंदबाजी और बल्लेबाजी के खिलाफ. ऑस्ट्रेलिया के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए वे टूर्नामेंट का 17वां मुकाबला जीत सकती हैं. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं.

ऑस्ट्रेलिया की जीत की संभावना: 95%

बांग्लादेश की जीत की संभावना: 05%.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (AUS W vs BAN W 17th ODI Match Likely Playing XI)

ऑस्ट्रेलिया महिला (AUS W Likely Playing XI): फोएबे लिचफील्ड, एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), एलिस पेरी, बेथ मूनी, एन्नाबेल सदरलैंड, एश गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनेक्स, किम गार्थ, अलाना किंग, मेगन शुट्ट.

बांग्लादेश महिला (BAN W Likely Playing XI): रुबिया हैदर, फरगाना हक, शर्मिन अख्तर, निगर सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), सोभना मोस्टरी, शोर्ना एक्टर, फाहिमा खातून, नाहिदा एक्टर, राबिया खान, मारूफा एक्टर, रितु मोनी.

नोट: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2025 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).