Australia Women vs Bangladesh Women, 17th Match Toss Winner Prediction: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश के बीच विशाखापत्तनम में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी
ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम बांग्लादेश महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Australia Women National Cricket Team vs Bangladesh Women National Cricket Team, ICC Women's World Cup 2025 17th Match Toss Winner Prediction: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का 17वां मुकाबला आज यानी 16 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला विशाखापत्तनम (Visakhapatnam) के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम (Dr YS Rajasekhara Reddy ACA-VDCA Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मुकाबले में इंडिया को 3 विकेट से हराकर टूर्नामेंट में लगातार तीसरी जीत दर्ज की है. ऑस्ट्रेलिया सात पॉइंट्स के साथ अंकतालिका में पहले पायदान पर है. इस टूर्नामेंट में बांग्लादेश की अगुवाई निगार सुल्ताना (Nigar Sultana) कर रहीं हैं. जबकि, ऑस्ट्रेलिया की कमान एलिसा हीली (Alyssa Healy) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: Australia Women vs Bangladesh Women, 17th Match Pitch Report And Weather Update: विशाखापत्तनम में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज करेंगी रनों की बारिश या बांग्लादेश के गेंदबाज रचेंगी इतिहास, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

बांग्लादेश की टीम ने अपना पिछला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खोला है. इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन इस रोमांचक मुकाबले के आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका मैच जीतने में कामयाब रही है. बांग्लादेश की टीम ने अभी तक सिर्फ एक मैच जीता है और वह छठे नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराने के लिए बांग्लादेश को अच्छा स्कोर खड़ा करना होगा.

ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश हेड-टू-हेड रिकॉर्ड (AUS W vs BAN W ODI Head To Head Record)

ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पिछले पांच सालों में महज चार वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सभी मुकाबले अपने नाम किए हैं. बांग्लादेश की टीम को जीत का स्वाद चखना हैं.

ऑस्ट्रेलिया की टीम इस मैच में लगातार चौथी जीत हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी, जबकि बांग्लादेश की टीम टूर्नामेंट में बने रहने के लिए पूरी ताकत झोंक देगी. ऑस्ट्रेलिया ने अभी तक काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने सभी मैच जीते हैं. दूसरी तरफ बांग्लादेश ने पहला मैच जीतकर अच्छी शुरुआत की लेकिन उसके बाद लगातार 3 मैच हारे हैं.

एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट(ACA-VDCA Cricket Stadium Pitch Report)

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का 17वां मुकाबला आज यानी 16 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच विशाखापत्तनम के डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. विशाखापत्तनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिन गेंदबाजों को सतह से काफी लाभ मिल सकता है. प्रारंभिक ओवरों के बाद पिच बल्लेबाजों के लिए थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है और स्पिनरों को मदद मिलने की संभावना है. पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों को यहां रन बनाने में कठिनाई हो सकती है क्योंकि ओस (Dew) का असर शाम को काफी रहता है. यही कारण है कि टीमें आमतौर पर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं. यहां का आउटफील्ड तेज़ है, जिससे शॉट्स आसानी से बाउंड्री तक जाते हैं.

ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम बांग्लादेश महिला में कौन होगा टॉस का बॉस? (AUS W vs BAN W Toss Winner Prediction)

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेले गए पिछले चार मैच में ऑस्ट्रेलिया ने तीन टॉस जीते हैं जबकि बांग्लादेश की टीम ने महज एक बार टॉस अपने नाम किया हैं. आज के रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया टॉस जीत सकती हैं. टॉस की भविष्यवाणी पिछले टॉस परिणामों पर आधारित है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (AUS W vs BAN W 17th ODI Match Likely Playing XI)

ऑस्ट्रेलिया महिला (AUS W Likely Playing XI): फोएबे लिचफील्ड, एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), एलिस पेरी, बेथ मूनी, एन्नाबेल सदरलैंड, एश गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनेक्स, किम गार्थ, अलाना किंग, मेगन शुट्ट.

बांग्लादेश महिला (BAN W Likely Playing XI): रुबिया हैदर, फरगाना हक, शर्मिन अख्तर, निगर सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), सोभना मोस्टरी, शोर्ना एक्टर, फाहिमा खातून, नाहिदा एक्टर, राबिया खान, मारूफा एक्टर, रितु मोनी.

नोट: ऑस्ट्रेलिया महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.