Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Preview: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स
जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने ओमान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में जिम्बाब्वे के गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ वही प्रदर्शन दोहराना चाहेंगे. कप्तान सिकंदर रजा से भी टीम को काफी उम्मीदें होंगी. सिकंदर रजा गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से किसी मैच को पलट सकते हैं. इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2018 में खेला गया था.
Australia National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 19th Match Preview Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 19वां मुकाबला आज यानी 13 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतकर ऑस्ट्रेलिया की नजर जीत की लय बरकरार रखने पर होगी, तो वहीं जिम्बाब्वे 18 साल पुराने इतिहास को दोहराने के इरादे से मैदान में उतरेगा. टी20 वर्ल्ड कप में आखिरी बार जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को साल 2007 में हराया था, जब उसे 5 विकेट से यादगार जीत मिली थी. इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई ट्रेविस हेड (Travis Head) कर रहें हैं. जबकि, जिम्बाब्वे की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: ICC T20 World Cup 2026 Points Table Updated: टीम इंडिया की धमाकेदार जीत से पॉइंट्स टेबल में आया भूचाल, पाकिस्तान की कुर्सी छिनी, यहां देखें सभी टीमों की स्तिथि
इस रोमांचक मुकाबले के लिए दोनो ही टीमें तैयार खड़ी हैं. ऑस्ट्रेलिया अपने चोटिल खिलाड़ियों से काफी परेशान चल रही है. कप्तान मिचेल मार्श आयरलैंड के खिलाफ मुकाबला नहीं खेले थे. मिचेल मार्श की जगह ट्रेविस हेड ने कप्तानी की थी. जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से भी मार्श बाहर हो सकते हैं. ऐसे में ग्लेन मैक्सवेल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर काफी जिम्मेदारी होगी.
जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने ओमान के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में जिम्बाब्वे के गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ वही प्रदर्शन दोहराना चाहेंगे. कप्तान सिकंदर रजा से भी टीम को काफी उम्मीदें होंगी. सिकंदर रजा गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से किसी मैच को पलट सकते हैं. इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी टी20 इंटरनेशनल साल 2018 में खेला गया था जहां हरारे के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने 19.5 ओवर में 152 रनों का लक्ष्य हासिल करके 5 विकेट से जीत हासिल की थी.
ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (AUS vs ZIM T20I Head To Head Record)
ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में ज्यादा मैच नहीं खेले गए हैं. इन दोनों ही टीमों ने अब तक कुल तीन ही टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जिम्बाब्वे को कोई उलटफेर का मौका नहीं दिया है और दो मैच में जीत का झंड़ा बुलंद किया है. वहीं जिम्बाब्वे को ऑस्ट्रेलिया से दूसरी जीत का इंतजार है.
आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (R Premadasa Stadium Pitch Report)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 19वां मुकाबला आज यानी 13 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा. आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है. मैच की शुरुआत में बल्लेबाजों को रन बनाने में ज्यादा कठिनाई नहीं होती, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो जाती है, और स्पिनर को हावी होने का मौका मिलता है. हाउस्टेट के मुताबिक, इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 150 रन है. यहां सर्वोच्च टीम स्कोर बांग्लादेश ने (215/5 बनाम श्रीलंका, 2018) ने बनाया है.
ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच 19वें मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (AUS vs ZIM Key Players To Watch Out): ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, एडम जैम्पा, ब्रायन बेनेट, ब्रेंडन टेलर, सिकंदर रजा और ब्लेसिंग मुजरबानी ये कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो मैच का रुख बदलना जानते है. जिनपर सबकी निगाहें रहेगी.
वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दुसरे को कर सकते है परेशान (Mini Battle): ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ट्रेविस हेड और ब्लेसिंग मुजरबानी के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं, सिकंदर रजा और एडम जैम्पा के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.
ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच 19वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (AUS vs ZIM T20 World Cup 19th Match Date And Venue)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 19वां मुकाबला आज यानी 13 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम ( R Premadasa Stadium) में भारतीय समयानुसार सुबह 11:00 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस सुबह 10:30 बजे होगा.
भारत में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेले जानें वाले 19वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (AUS vs ZIM T20 World Cup 19th Match Live TV Channel Telecast In India)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 19वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे की भिड़ंत आप भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख पाएंगे.
ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच 19वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch AUS vs ZIM T20 World Cup 19th Match Live Streaming In India)
ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच 19वें मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (Jio Hotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (AUS vs ZIM 19th Match Playing Prediction)
ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मैट रेनशॉ, कूपर कॉनॉली, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, नाथन एलिस, जेवियर बार्टलेट, मैथ्यू कुहनेमैन और एडम जैम्पा.
जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, ताडिवानाशे मारुमानी, डियोन मायर्स, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारावा और ब्लेसिंग मुजरबानी.
नोट: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.