AUS vs WI 1st Test 2024 Free Live Streaming: कल से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट मैच, यहाँ जानें कब- कहां और कैसे देखें भारत में लाइव प्रसारण
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है, जो अपने ओटीटी प्लेटफार्म डिज़नी + हॉटस्टार पर पहले टेस्ट की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग प्रदान करेगा.
- Read in
- English
AUS vs WI 1st Test 2024 Free Live Telecast: टेस्ट मैचों में पाकिस्तान को 3-0 से हराने के बाद ऑस्ट्रेलिया अब लंबे प्रारूप में वेस्टइंडीज की मेजबानी करेगा. दोनों टीमें दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में आमने-सामने होंगी, जो आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2023-25 चक्र का हिस्सा है. पाकिस्तान की तरह, वेस्टइंडीज भी पिछले दो दशकों से ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट मैच नहीं जीत पाया है. ऑस्ट्रेलिया शीर्ष फॉर्म में है. टेस्ट जीतने के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा. ऑस्ट्रेलिया डेविड वार्नर के बिना उतरेगा क्योकि उन्होंने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. यह भी पढ़ें: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 जीत के साथ सीरीज में बने रहने उतरेगा पाकिस्तान, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव मुकाबला
दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर दी है. स्टीव स्मिथ सलामी बल्लेबाज के रूप में डेविड वार्नर की जगह लेने के लिए तैयार हैं, जबकि कैमरून ग्रीन को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली टीम में कोई और बदलाव नहीं होने के कारण अंतिम एकादश में जगह मिली है. दूसरी ओर, वेस्टइंडीज ने तीन खिलाड़ी केवेम हॉज, जस्टिन ग्रीव्स और शामर जोसेफ डेब्यू करने वाले है.
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज, पहला टेस्ट 2024 मैच कब और कहां जाएगा?
17 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट में भिड़ेगा. AUS बनाम WI पहला टेस्ट 2024 एडिलेड के एडिलेड ओवल में भारतीय समयनुसार सुबह 05:00 बजे से शुरू होगा.
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट 2024 मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां देखें?
वेस्टइंडीज के ऑस्ट्रेलिया दौरे 2024 के प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. AUS बनाम WI पहला टेस्ट 2024 का भारत में स्टार स्पोर्ट्स 2 और स्टार स्पोर्ट्स 2 एचडी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा. AUS बनाम WI लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन के विवरण के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज पहला टेस्ट 2024 मैच की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?
ऑस्ट्रेलिया बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है, जो अपने ओटीटी प्लेटफार्म डिज़नी + हॉटस्टार पर पहले टेस्ट की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग प्रदान करेगा. AUS बनाम WI मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार मोबाइल ऐप पर उपलब्ध होगी. हॉटस्टार वेबसाइट और स्मार्ट टीवी ऐप पर यूजर को AUS बनाम WI की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन देखने के लिए सब्सक्रिप्शन लेनी होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2024 10:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

