श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने की सेहत में हुआ सुधार, खतरे से बाहर

श्रीलंका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने (Dimuth Karunaratne) खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. मेजबान ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पैट कमिंस (Pat Cummins) की एक बाउंसर करुणारत्ने की गर्दन पर जा लगी थी.

दिमुथ करुणारत्ने (Photo Credit: Twitter)

Australia vs Sri Lanka 2nd Test 2019: श्रीलंका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने (Dimuth Karunaratne) खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. मेजबान ऑस्ट्रेलिया के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन पैट कमिंस (Pat Cummins) की एक बाउंसर करुणारत्ने की गर्दन पर जा लगी थी. 30 वर्षीय करुणात्ने को उस समय गेंद लगी जब वह 46 रन पर नाबाद बल्लेबाजी कर रहे थे. गेंद लगते ही बल्ला छोड़कर वह मैदान पर गिर पड़े और फिर इसके बाद उन्हें स्ट्रैचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया था.

दिमुथ करुणारत्ने को बाद में कैनबरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां मेडिकल जांच के बाद इस बात की पुष्टि की गई है कि उन्हें कोई खतरा नहीं है.

यह भी पढ़ें- Australia vs Sri Lanka 2nd Test 2019: दिमुथ करुणारत्ने के सिर में लगी तेज गेंद, दिलाई फिल ह्यूज हादसे की याद

क्रिकइंफो ने श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के हवाले से लिखा, "सभी जांच होने के बाद करुणारत्ने को कैनबरा अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. आगे उनसे संबंधित कोई भी जानकारी कल दी जाएगी."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट