क्रिकेट

AUS vs SA 2025, Rawalpindi Weather & Pitch Report: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच पर बारिश का साया? यहां जानें रावलपिंडी के मौसम और पिच का मिजाज

मंगलवार को रावलपिंडी में बादल छाए रहने और मौसम ठंडा रहने की संभावना है. बारिश होने की 62 प्रतिशत संभावना जताई गई है, जिससे मैच बाधित हो सकता है. वहीं, आर्द्रता का स्तर लगभग 74 प्रतिशत रहने की उम्मीद है. तापमान 18°C से 11°C के बीच बना रहेगा, जिससे खिलाड़ियों को ठंडे मौसम में खेलने के लिए तैयार रहना होगा.

AUS vs SA 2025, Rawalpindi Weather & Pitch Report: ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच पर बारिश का साया? यहां जानें रावलपिंडी के मौसम और पिच का मिजाज
रावलपिंडी स्टेडियम पर छाए काले बादल (Photo Credits: @abubakartarar_/X)

Australia National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी(Champions Trophy) 2025 का सातवां मुकाबला 25 फरवरी(मंगलवार) को रावलपिंडी (Rawalpindi ) के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम (Rawalpindi Cricket Stadium) में खेला जाएगा. आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप बी की दो टॉप टीमें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका, अपने अगले मुकाबले के लिए आमने-सामने होंगी. यह दोनों टीमों का टूर्नामेंट में दूसरा मुकाबला होगा. दोनों ने अपने पहले मैच में बड़ी जीत दर्ज की थी और अब वे लगातार दूसरी जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह पक्की करना चाहेंगी. यह भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहम मुकाबला, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण

ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में चिर-प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया था. इंग्लैंड ने 355 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने इसे 47.3 ओवर में ही हासिल कर लिया. चोटिल खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी के बावजूद, टीम ने दमदार प्रदर्शन किया और अब उनका ध्यान दक्षिण अफ्रीका पर है. वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की. पाकिस्तान में हुई ट्राई-नेशन सीरीज के दोनों मुकाबले हारने के बावजूद, उन्होंने अपने पहले चैंपियंस ट्रॉफी मैच में अफगानिस्तान को 107 रनों से हराया. 315/6 का बड़ा स्कोर बनाने के बाद, उनके गेंदबाजों ने अफगानिस्तान को ध्वस्त कर दिया. फिलहाल, उनके पास ग्रुप में सबसे अच्छा नेट रन रेट (NRR) है, लेकिन अब उन्हें दो मजबूत टीमों से भिड़ना है.

रावलपिंडी के मौसम रिपोर्ट(Rawalpindi Weather Report)

मंगलवार को रावलपिंडी में बादल छाए रहने और मौसम ठंडा रहने की संभावना है. बारिश होने की 62 प्रतिशत संभावना जताई गई है, जिससे मैच बाधित हो सकता है. वहीं, आर्द्रता का स्तर लगभग 74 प्रतिशत रहने की उम्मीद है. तापमान 18°C से 11°C के बीच बना रहेगा, जिससे खिलाड़ियों को ठंडे मौसम में खेलने के लिए तैयार रहना होगा.

रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम का पिच रिपोर्ट(Rawalpindi Cricket Stadium Pitch Report)

हालांकि रावलपिंडी की पिच पर न्यूज़ीलैंड और बांग्लादेश के बीच कम स्कोर वाला मुकाबला देखा गया, लेकिन मंगलवार के मैच के लिए स्थिति अलग हो सकती है. माना जा रहा है कि पिच ज्यादा सपाट होगी, जिससे एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है. इसके अलावा, मौसम भी अहम भूमिका निभा सकता है, क्योंकि मैच के दौरान हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. इसके साथ ही, पिछले कुछ दिनों में शाम के अभ्यास सत्रों के दौरान ओस देखी गई है, जो मैच के दौरान प्रभाव डाल सकती है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 25, 2025 01:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).